
पलियाकलां-खीरी। चिलचिलाती धूप में बदहाल विद्युत व्यवस्था की मार झेलने के बाद अब बरसात की उमस से बिलबिलाये व्यापारियों एवं
पलिया नगर वासियों का धैर्य बिजली की आवाजाही से टूटने लगा। अवर अभियंता विधुत शिवम सिंह की लचर कार्यशैली के कारण जर्जर हुई विधुत व्यवस्था से खासे आक्रोशित नगर व्यापार मण्डल पलिया के अध्यक्ष गौरव गुप्ता व महामन्त्री राजीव शुक्ला ने नेतृत्व में व्यापारियों का एक दल अधिशासी अभियन्ता विधुत निशांत ज्योति एवं उपखण्ड अधिकारी मयंक चक्रवर्ती से मिला और विधुत व्यवस्था सुव्यवस्थित किये जाने की मांग की गई। व्यापार मण्डल की मांग पर उत्तर देते हुये अधिशासी अभियंता ने बताया कि अत्यधिक लोड के कारण ट्रांसफार्मर जल गया है,दोपहर बाद तक ट्रान्सफार्मर लखीमपुर से आ जायेगा, उन्होंने देर शाम तक लाइट व्यवस्था सुचारू होने का आश्वासन दिया। जनचर्चा के अनुसार पलिया नगर के जेई विधुत शिवम सिंह की कार्यशैली से नगर में काफी आक्रोश है, लाइन शिफ्टिंग,मीटर रीडरों के माध्यम से वसूली आदि की काफी शिकायतों को लेकर वह विख्यात हैं सूत्रों के अनुसार कार्यवाही की तलवार के नीचे खड़े अवर अभियन्ता अपने भृष्ट कृत्यों को छिपाने के लिये वरिष्ठ अधिकारियों पर दबाव बना रहे हैं अन्यथा की स्थिति में वह अधिकारियों को बदनाम करने की भी धमकी दे रहे हैं।








