श्रमिक संगठन ने किया भाजपा सरकार का विरोध
तहसील पहुंचकर राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा

श्रमिक संगठन ने किया भाजपा सरकार का विरोध
– तहसील पहुंचकर राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा

(निर्जेश मिश्र “सम्पादक”)
पलियाकलां-खीरी। श्रमिक संगठन ने भाजपा सरकार को मजदूर विरोधी और पूँजीपतियों का हितैषी बताते हुए कड़ा विरोध किया है। बुधवार को बजाज हिन्दुस्थान शुगर मिल पलिया यूनिट के शारदा वर्कर्स एसोसिएशन के समस्त श्रमिकों ने पलिया तहसील पहुंचकर नारेबाजी करते हुए भाजपा सरकार का विरोध किया। उसके उपरांत समस्त श्रमिकों ने महामहिम राष्ट्रपति को सम्बोधित एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि भाजपा सरकार मजदूरों की कार्य अवधि आठ घंटे के बजाय 12 घंटे की करने जा रही है, जिसका श्रमिक संगठन पुरजोर विरोध करता है। क्योंकि यह कानून सरकार पूंजीपतियों को खुश करने के लिए लागू कर रही है। पिछले दो सौ सालों से किए गये संघर्ष से जो अधिकार मजदूरों को प्राप्त हुआ है, उसे सरकार खत्म करने पर तुली हुई है। ज्ञापन में मांग की गयी है कि मजदूर विरोधी कानून को सरकार तुरन्त वापस ले और मजदूर विरोधी नियमों का लागू करना बन्द करे।





