WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

जानिए कहां विधायक ने सीडीओ से की नोडल अधिकारी की शिकायत

संकल्प यात्रा में नहीं पहुंचे नोडल अधिकारी तो सीडीओ को दिए कार्रवाई के निर्देश

Savdhan India News

जानिए कहां विधायक ने सीडीओ से की नोडल अधिकारी की शिकायत

– संकल्प यात्रा में नहीं पहुंचे नोडल अधिकारी तो सीडीओ को दिए कार्रवाई के निर्देश


(रिपोर्ट : बब्लू गुप्ता)
पूरनपुर (पीलीभीत)।विकसित भारत संकल्प यात्रा में नोडल अधिकारी की लापरवाही और अनियमिताएं देखकर भड़के विधायक।
पीलीभीत जिले की पूरनपुर विकास खंड के ग्राम मुरैनियां गांधीनगर में पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान ने सीडीओ से नोडल अधिकारी की शिकायत करते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। विधायक मुरैनियां गांधीनगर में विकसित भारत संकल्प यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने सभी को विकसित भारत का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में उन्हें कई अनियमिताएं देखने को मिलीं।‌ इस पर विधायक ने नोडल अधिकारी को तलब किया। बता दें कि नोडल के पद पर रेशम विभाग के सहायक निदेशक दयाशंकर का चयन हुआ था जो मौके पर नहीं पहुंचे थे। कार्यक्रम स्थल पर रथ यात्रा की गाड़ी न देखकर विधायक का पारा चढ़ गया। इस पर उन्होंने फोन करके मुख्य विकास अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह से नोडल अधिकारी की शिकायत करते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। फिलहाल विधायक द्वारा शिकायत करने के उपरान्त मुरैनियां गांव में रथ को लाया जा सका। इसके बाद विधायक ने राणा प्रताप नगर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। भाजपाइयों ने विधायक का फूल मालाओं से स्वागत किया। विधायक ने महिलाओं की गोद भराई कर अन्नप्राशन कराया। उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर और चूल्हे वितरित किए। प्रधानमंत्री आवास और किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों प्रमाण पत्र वितरित किए। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान रामवती गौतम, रामनगर मंडल प्रभारी सुभाष श्रीवास्तव, एचपी गैस एजेंसी संचालक हरदेव सिंह, कोटेदार सतीश मद्धेशिया, भाजपा नेता योगेश कुमार टुन्ना, विजय सिंह, रोहित मिश्रा, इंद्रजीत निक्कू, प्रधान राम कृपाल, जोखन प्रसाद, कंतलाल, रोजगार सेवक दुर्गेश गुप्ता, बबलू जायसवाल, ग्राम पंचायत अधिकारी प्रेम शंकर, चिकित्सा प्रभारी रश्मि श्रीवास्तव, पंचायत सहायक, आंगनवाड़ी, आशा समेत कई विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे ।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button