देश की स्वतंत्रता कोअक्षुण्य बनाये रखना हमारा दायित्व :दीपक तलवार
पूर्व केंद्रीय गृहराज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के कैम्प कार्यालय पर हुआ ध्वजारोहण

आज हम स्वतंत्रता की 78वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। यह उस आजादी का जश्न है, जिसे हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने सैकड़ों वर्षों के संघर्ष के बाद प्राप्त किया था। इसी दिन ब्रिटिश हुकूमत की बेड़ियों में जकड़ी भारत मां को मुक्ति मिली थी, महान क्रांतिकारियों के बलिदान को याद कर हम उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों के सादर वंदन करते हैं। हमारे पूर्वजों के त्याग व बलिदान से प्राप्त आजादी को अक्षुण्य बनाये रखना हमारा दायित्व है उक्त उद्गार भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व गृहराज्य मंत्री भारत सरकार अजय मिश्र टेनी के प्रतिनिधि दीपक तलवार ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने प्रतिष्ठान एवं भाजपा नेता के कैम्प कार्यालय पर ध्वजारोहण करते हुये व्यक्त किये। ध्वजारोहण के दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों सहित, व्यापार संगठन, समाजसेवी संगठन, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष एवं नगर के गणमान्यजन उपस्थित रहे।

















