स्वतंत्रता आंदोलन में मातृशक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका, सशक्त बालिकायें संवृद्ध राष्ट्र की आधारशिला, क्रांतिकारी पिता से मिला राष्ट्र सेवा मंत्र : ममता जायसवाल
श्रीमती ममता जायसवाल मूलतः जनपद पीलीभीत की पूरनपुर तहसील की निवासिनी हैं जिनके पिता स्व0 बृज बिहारी लाल पुत्र राम सहाय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे, स्वतंत्रता आन्दोलन के प्रमुख क्रांतिकारी के रूप में उनका नाम जनपद पीलीभीत के प्रमुख क्रांतिकारियों के रूप मे दर्ज है।


स्वतंत्रता आंदोलन में मातृशक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, झांसी की रानी लक्ष्मी बाई, सरोजनी नायडू, देश की पहली महिला शिक्षिका ज्योतिबा बाई फुले, बेगम हजरत महल, एनी बेसेन्ट जैसे अनेकों अनुकरणीय व्यक्तित्व हैं जिन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में सपना सर्वस्व न्योछावर किया है उक्त उद्गार ख्यातिप्राप् समाजसेविका एवं भाजपा नेत्री ममता जायसवाल ने अपने प्रतिष्ठान पर ध्वजारोहण करते हुये व्यक्त किये। उन्होंने सभी क्रांतिकारियों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुये राष्ट्र के विकास एवं सुरक्षा हेतु बालिका सशक्तिकरण की प्रबल पैरवी करते हुए कहा कि सशक्त बालिकायें ही संवृद्ध राष्ट्र की आधारशिला ये बनती हैं। उल्लेखनीय है कि श्रीमती ममता जायसवाल मूलतः जनपद पीलीभीत की पूरनपुर तहसील की निवासिनी हैं जिनके पिता स्व0 बृज बिहारी लाल पुत्र राम सहाय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे, स्वतंत्रता आन्दोलन के प्रमुख क्रांतिकारी के रूप में उनका नाम जनपद पीलीभीत के प्रमुख क्रांतिकारियों के रूप मे दर्ज है।
ध्वजारोहण के दौरान भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष अर्चना अवस्थी, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष अनूप मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि दीपक तलवार, भाजपा नेता आर डी राय, संदीप बंसल,राजीव गुप्ता डब्बू, आशीश अग्निहोत्री, प्रह्लाद कुमार सहित काफी संख्या में स्थानीय नागरिकगण उपस्थित रहे।

















