उत्तर प्रदेशमोटिवेशनस्वास्थ्य विभाग
इंडियन प्रेस कौंसिल का रक्तदान शिविर 20 लोगों ने किया रक्तदान
रक्तदान से बड़ी कोई समाजसेवा नही है
इंडियन प्रेस कौंसिल का रक्तदान शिविर 20 लोगों ने किया रक्तदान
कुंडा सीएचसी मे आयोजित हुआ शिविर रक्तदाताओं को दिया गया प्रमाण पत्र
प्रतापगढ़, कुंडा मे इंडियन प्रेस कौंसिल ने विश्व रक्तदान दिवस पर शिविर लगाकर लोगों से रक्तदान करवाया। कार्यक्रम मे कुंडा के पत्रकारों समेत कुछ अन्य लोगों ने भी इस शिविर मे हिस्सा लिया और स्वेच्छा से रक्तदान किया। कुंडा के थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह भी इस मौके पर अपने साथिओं के साथ पहुचे और रक्तदान करने वालों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
सीएचसी प्रभारी कुंडा डा राजीव त्रिपाठी ने सभी रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया और कहा की रक्तदान से बड़ा पुण्य का काम कोई दूसरा नही है। प्रेस कौंसिल के विद्या चरण उर्फ़ मुन्ना मिश्रा, आनंद शुक्ला, लोकेश मिश्रा, कुलदीप मिश्रा, अजय मिश्रा, डी एन मिश्रा, काशी राणा, सूरज शुक्ला समेत कई पत्रकार और सामाजिक लोग मौजूद रहे।






