WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
Uncategorized

संवृद्ध राष्ट्र के निर्माण में व्यापारियों की महत्वपूर्ण भूमिका : अजय मिश्र टेनी, नगर व्यापार मंडल पलिया के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पूर्व गृह राज्य मंत्री ने दिलाई शपथ

संवृद्ध राष्ट्र के निर्माण में व्यापारियों की महत्वपूर्ण भूमिका, नगर व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाकर बोले पूर्व गृहराज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी

Savdhan India News


संवृद्ध राष्ट्र के निर्माण में व्यापारियों की महत्वपूर्ण भूमिका : अजय मिश्र टेनी

-नगर व्यापार मण्डल पलिया शपथग्रहण समारोह सम्पन्न

पलियाकलां-खीरी। नगर व्यापार मण्डल पलिया (मिश्रा गुट) के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह भव्यतापूर्वक संपन्न हुआ।
मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करते हुये पूर्व गृहराज्य मंत्री भारत सरकार अजय मिश्र टेनी एवं नगर व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष राम मोहन सोनी ने दीप प्रज्वलित कर धूप पुष्प अर्पित करते हुये किया। नवनिर्वाचित नगर व्यापार मण्डल अध्यक्ष अनूप मिश्रा एवं संदीप बंसल को कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण की शपथ दिलाते हुये पूर्व मंत्री अजय मिश्रा ने उपस्थित व्यापारियों को संबोधित करते हुये कहा कि संवृद्ध राष्ट्र ने निर्माण व्यापारियों का महत्वपूर्ण स्थान होता है, अच्छे समाज, वातावरण का निर्माण व्यापारी बंधुओं के सहयोग से सम्भव होता है। कार्यक्रम के दौरान मुनेंद्र पाल सिंह पजिला उपाध्यक्ष, विनोद कुमार गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष, शिवकुमार सोनी जिला संगठन मंत्री, पालिकाध्यक्ष के बी गुप्ता, धनगढ़ी व्यापार मण्डल अध्यक्ष पुष्पराज कुंवर, तहसील अध्यक्ष बलराम गुप्ता, नगर कोषाध्यक्ष अनिल वर्मा जलालाबादी की मंच पर विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में आये सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुये नगर व्यापार मण्डल अध्यक्ष अनूप मिश्रा ने कहा कि विगत तेरह वर्षों की भाँति नगर के गणमान्य व्यापारी बंधुओं द्वारा पुनः नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी गयी है, व्यापार मंडल के अपने समस्त 1321 व्यापारी भाइयों का हृदयतल से आभार व्यक्त करता हूँ जिन्होंने पूर्ण विश्वास के साथ मुझे नगर अध्यक्ष पद के लिये अपना स्नेहिल आशीर्वाद प्रदान किया है, मैं आप सभी को विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि जब तक मेरे शरीर में साँस है दुनिया की कोई भी बुरी ताकत मेरे व्यापारी भाइयों की तरफ आँख उठाकर नहीं देख सकती।

नवनिर्वाचित महामन्त्री संदीप बंसल ने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान की प्रतिबद्धता दोहराते हुये व्यापारी हित मे काम करने का वादा किया।
शपथग्रहण समारोह में विशेष अतिथि के रूप में नेपाल राष्ट्र से आये व्यापारी नेतागण पुस्पराज कुवर अध्यक्ष व्यापार मण्डल धनगढ़ी, पुष्कर ओझा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अबु ओझा कोषाध्यक्ष,सुरेस पान्डे, श्याम जोशी सदस्य,सुरेन्द्र कडायत, सम्भुलामिछाने सदस्य,शम्भुकुवर ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को अंगवस्त्र प्रदान किये गये।

शपथग्रहण समारोह के दौरान ब्लाक प्रमुख पलिया वीरेंद्र शुक्ला, नगर पालिका परिषद पलिया अध्यक्ष के बी गुप्ता, दीपक तलवार,हैप्पी श्रीवास्तव, संजय गुप्ता, तहसील अध्यक्ष युवा व्यापार मंडल फुरकान अंसारी, सम्पूर्णा नगर व्यापार मण्डल अध्यक्ष इंद्रजीत सूरी, कोषाध्यक्ष दीपक सक्सेना,पूर्व महामन्त्री चाँद कुमार जैन, आशीष अग्निहोत्री,समाजसेवी रवि गुप्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता भाजपा नेता राजीव शुक्ला, नगर महामन्त्री भाजपा विजय मिश्र, पूर्व नगराध्यक्ष आर दी रॉय, सरदार हरविंदर पाल सिंह स्वीट,राजीव गुप्ता, मोतीलाल गुप्ता,अशोक मिश्रा,दिनेश मौर्य, सतीश चौधरी, मनीष अवस्थी, आचार्य वेद मिश्रा, प्रधानसंघ अध्यक्ष संदीप सिंह,
आरती वर्मा, ममता जायसवाल सहित सैकड़ों की संख्या में व्यापारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का युवा व्यापार मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी उदयवीर सिंह द्वारा किया गया।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button