WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

वन बीट ग्रुप वार्षिकोत्सव के पांचवें दिन हुआ सम्मान समारोह का आयोजन

आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

Savdhan India News

 

वन बीट ग्रुप वार्षिकोत्सव के पांचवें दिन हुआ सम्मान समारोह का आयोजन

– आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

पलियाकलां/भीरा-खीरी। वन बीट मेडिकल ग्रुप द्वारा आयोजित छह दिवसीय वार्षिकोत्सव के पांचवें दिन मंगलवार को मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया।
वन बीट ग्रुप द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में वन बीट के महिला ग्रुप द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इसके अलावा छोटे-छोटे बच्चों द्वारा वृद्धाश्रम की हकीकत का सजीव मंचन किया गया। इस मार्मिक मंचन में एक एक बुजुर्ग मां को उसका बेटा यह कहकर उसे वृद्धाश्रम में छोड़ आता है कि मां मैं कुछ दिनों के लिए बाहर जा रहा हूं और तब तक आप यहां रूक जाइए। यहां आपको किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी और वापस आते ही मैं आपको अपने साथ वापस घर ले जाऊंगा। कुछ दिन व्द्धाश्रम में रहने के बाद बुजुर्ग मां को अपनी नहीं बल्कि अपने बेटे की चिन्ता सताने लगी कि आखिर मेरा बेटा अब तक वापस क्यों नहीं आया। अब बुजुर्ग और बेसहारा मां अपने बेटे को फोन करती है और उसका हालचाल जानने का प्रयास करती है। परन्तु उसका बेटा यह कहकर फोन कट कर देता है कि मां मैं अभी बिजी हूं और थोड़ी देर में बात करता हूं। अब मां को अपने बेटे की चिन्ता कुछ ल्यादा ही सताने लगी। जब भी वह अपने बेटे को फोन करती तो वह अपने को बिजी बताकर ही फोन काट देता है। कुछ दिनों के बाद उसने फिर अपने बेटे को फोन किया और कहा कि बेटा अब मैं यहां रहना नहीं चाहती हूं, मुझे यहां से ले जाओ। इस उसका बेटा कहता है कि मां अभी कुछ और आप वहां पर रूको। अब बुजुर्ग के इंतजार की घड़ियां समाप्त होने लगीं और एक दिन उसकी हालत खराब हो गई। अन्त में उस बेसहारा मां ने वृद्धाश्रम में हीं अन्तिम सांस लेते हुए इस दुनिया से विदा ले ली। इस मार्मिक दृश्य को देखकर लोगों की आंखों की में आंसू आए गए। कार्यक्रम का संचालन कर रहे एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर अमित पाल ने अपने सम्बोधन में बताया कि इस तरह की संतानें अमीर घरों में ही हमेशा देखने को मिलती हैं। कार्यक्रम के अन्त में विभिन्न प्रतियोगिता में विजयी हुए प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। चेयरमैन सरदार बहादुर सिंह ने सभी का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button