रोजगारपरक उच्च शिक्षा हेतु सतत प्रयत्नशील गोल्डन फ्लावर स्कूल : सरदार जसमेल सिंह
बच्चो के परिश्रम की सराहना के साथ अभिभावकों का जताया विशेष आभार


पलियाकलां-खीरी। संपूर्णानगर रोड स्थित सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध क्षेत्र के ख्यातिप्राप्त शिक्षण संस्थान गोल्डन फ्लावर सीनियर सेकेंडरी स्कूल पलियाकलां में विभिन्न कक्षाओं के वार्षिक परीक्षाफल छात्र छात्राओं में वितरित किए गये। विद्यालय में शैक्षिक और खेल कूद व अन्य गतिविधियों में श्रेष्ठ स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर विद्यालय के चेयरमैन सरदार जसमेल सिंह मांगट ने कहा कि हमारे विद्यालय के उच्चकोटि के अध्यापक अध्यापिकाओं एवं विद्यार्थियों के सराहनीय परिश्रम से सदैव ही परीक्षाफल उत्कृष्ठ रहता है, विद्यालय परिवार का पूर्ण प्रयास रहता है कि शिक्षार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगारपरक शिक्षा के उच्चतम स्तर तक पहुंचाने में आप के दायित्वों के निर्वहन का सफलतम प्रयास सतत जारी है।
प्रबंध निदेशिका हरदीप कौर मांगट ने विद्यालय को गौरवान्वित करने हेतु बच्चों को प्रोत्साहित करते हुये उनके अभिभावकों का विशेष आभार व्यक्त किया गया।
पुरस्कार वितरण के दौरान अमन सिंह मांगट, अमनदीप कौर, प्रधानाचार्य श्याम महेंद्रू आदि के द्वारा प्रतिभाशाली शिक्षार्थियों को सम्मानित करते हुये उनका उत्साहवर्धन किया गया।







