02 अप्रैल 2024 दिन मंगलवार प्रातः 10:00 बजे होगा दुधवा फन वर्ल्ड वाटरपार्क दुधवा रोड पलिया का शुभारंभ
शुभारम्भ सत्र में हजारों लोगों के सम्मिलित होने की संभावनाओं के दृष्टिगत किये जा रहे विशेष प्रबन्ध

पलिया क्षेत्र के एकमात्र अत्याधुनिक एवं भव्य वाटर पार्क का शुभारंभ 02 अप्रैल 2024 को किया जायेगा।
इस आशय की जानकारी देते हुये दुधवा रोड स्थित पाम रिसॉर्ट के संस्थापक, समाजसेवी एवं सेवानिवृत पुलिस क्षेत्राधिकारी बालक राम ने बताया कि दुधवा पाम रिजॉर्ट परिसर दुधवा रोड पलियाकलां खीरी में नन्हे मुंन्हे बच्चों, युवाओं एवं महिलाओं के लिये अत्याधुनिक सुविधाओं सहित उच्च सुरक्षा व गुणवत्ता मॉनकों के अनुरूप निर्मित दुधवा फन वर्ल्ड वाटरपार्क का शुभारंभ दिनाँक 02 अप्रैल 2024 दिन मंगलवार को प्रातः 10:00 बजे से होना सुनिश्चित हुआ है।
वाटर पार्क की ओर से स्थानीय नागरिकों व पर्यटकों को दुधवा फन वर्ल्ड वाटरपार्क के शुभारम्भ में सपरिवार सम्मिलित होने का आमंत्रण पार्क प्रबंधन की ओर से सार्वजनिक दिया गया है। प्रबंधन के अनुसार शुभारम्भ के दौरान हजारों की संख्या में विद्यालयीन एवं महाविद्यालयीन बच्चों एवं गणमान्यजनों के सपरिवार सम्मिलित होने की संभावनाओं के दृष्टिगत अतिथियों हेतु विशेष व्यवस्थायें की जा रही हैं।







