बाढ़ अपडेट : राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
बाढ़ अपडेट : राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

बाढ़ अपडेट : राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

(निर्जेश मिश्र “सम्पादक”)
सावधान इण्डिया न्यूज, लखीमपुर-खीरी। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के दर्जनों कार्यकर्ता तहसील अध्यक्ष तरसेम सिंह की अगुवाई में लखीमपुर-खीरी पहुंचे। जहां उन्होंने जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि पलिया-भीरा के बीच ग्राम अतरिया के पास बाढ़ से रेलवे लाइन कट गयी है। जिससे लाइन के पूरब साइड की 16 एवं पश्चिम साइड की चार-पांच ग्राम पंचायतों के सैकड़ों गांव प्रभावित हुए है और किसानों की फसलें नष्ट हो गयी हैं।साथ ही अवैध खनन करके नदी का किनारा डाउन किया जा रहा है, जिससे नदी की धारा डाइरेक्ट पलिया की तरफ मुड़ गयी है। ज्ञापन में नदी से लेकर अतरिया क्रासिंग तक लाइन के पश्चिम साइड में पत्थरों का जाल बांधकर पक्का बांध बनाने की मांग की गयी है, ताकि बार-बार कटने वाली लाइन दोबारा न कट सके। इसके अलावा शारदा नदी में इकट्ठा हुई बालू की सफाई कराने, पुल के दोनों तरफ 5-5 किमी तक बांध बनाकर नदी की धारा को सीधा किया जाने, अवैध खनन को बन्द कराने, मानसून आते ही माननीय न्यायालय के आदेशानुसार सुहेली नदी बैराज के गेट खोलने, किसानों के बकाया गन्ने का भुगतान पलिया चीनी मिल द्वारा जल्द कराए जाने, बाढ़ से नष्ट हुई किसानों की फसलों का शीघ्र मुआवजा दिलाने एवं पानी के निकास के लिए बने नालों की सफाई कराने की मांग की गयी है। ज्ञापन में यह भी मांग की गयी है कि बाढ़ से जिन किसानों के घर नष्ट हुए हैं उन्हें आवास दिलाए जाये।





