बाढ़ अपडेट : भीरा रोड पर पुलिया टूटने से नाव बनीं आने-जाने का साधन
बाढ़ अपडेट : भीरा रोड पर पुलिया टूटने से नाव बनीं आने-जाने का साधन

बाढ़ अपडेट : भीरा रोड पर पुलिया टूटने से नाव बनीं आने-जाने का साधन
(निर्जेश मिश्र “सम्पादक”)
सावधना इण्डिया न्यूज, पलियाकलां-खीरी। लगातार हुई वारिश से पलिया क्षेत्र में आई बाढ़ के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। निघासान रोड, भीरा रोड एवं दुधवा रोड सहित लगभग सभी मार्गों का आवागमन बन्द हो गया था। तीन दिन बाद निघासन और दुधवा रोड का आवागमन तो शुरू हो गया है, लेकिन अभी भीरा रोड का आवागमन शुरू नहीं हो सका। ग्राम अतरिया के पास नवनिर्मित पुलिया पूरी तरह से धराशायी हो गयी है। जिस वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पलिया से मैलानी एवं लखीमपुर आदि जगहों तक जाने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। भीरा रोड स्थित अतरिया रेलवे फाटक पर नावों का स्टेशन बन गया है। यहीं से लोगों को भीरा तक पहुंचाया जा रहा है। भीरा से अन्य स्थानों के लिए सवारियां मिलती हैं। भीरा से अतरिया फाटक एवं अतरिया से भीरा तक पहुंचाने का नाविक सौ रुपये प्रति व्यक्ति किराया लेते हैं। अतरिया से पलिया तक ई-रिक्शा लगे हुए हैं, जो बीस रूपये प्रति व्यक्ति किराया लेते है। हालांकि लोगों को परेशानियां जरूर हुई हैं, लेकिन नाविक एवं ई-रिक्शा चालकों की लाॅटरी लग गयी है।






