WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

सेमरई वेटलैंड पर मनाया गया महोत्सव

- बच्चों व ग्रामीणों को दी गईं विभिन्न प्रकार की जानकारियां

Savdhan India News

सेमरई वेटलैंड पर मनाया गया महोत्सव

– बच्चों व ग्रामीणों को दी गईं विभिन्न प्रकार की जानकारियां


गोलागोकर्णनाथ-खीरी। लखीमपुर खीरी जिले का सबसे बड़ा वेटलैंड सेमरई वैटलैंड पर डीएफओ संजय विश्वाल की अगुवाई मे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस अवसर पर डीएफओ व वन क्षेत्राधिकारी नरेश पाल सिंह ने स्कूली छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों को जानकरी देते हुये बताया कि वेटलैंड का तात्पर्य यह है कि झील, नदी, तालाब, पोखर व सरोबर ठीक उसी प्रकार वैटलैंड पृथ्वी के गुर्दे की तरह काम करती है। बारिश के गन्दे जल को साफ कर उसे उपयोग हेतु बनाने का कार्य वेटलैंड करते हैं। इसमें जलीय जीवों, पौधों और पक्षियों द्वारा जल को स्वच्छ किया जाता है। 40-50 सालों में लगभग एक तिहाई तालाबों, जलाशयों वेटलैंड्स को नष्ट किया जा चुका है। सेमरई वेटलैंड् पर प्रत्येक वर्ष प्रवासी पक्षियों के आने का इंतजार किया जाता है और वह अक्टूबर में मेहमान के रूप में आते हैं। चार पांच महीने वेटलैड पर प्रवास कर लगभग मार्च के महीने मे अपने वतन लौट जाते हैं। रामस्वरूप पब्लिक स्कूल रजौरा के बच्चों को वेटलैंड में भृमण कराया गया। प्रधानाचार्य अखिलेश कुमार, प्रबंधक विक्रम वर्मा व विद्यालय के बच्चों को इस उत्सव में भाग लेने के लिए बुलाया गया था। बच्चों को वेटलैंड का भृमण कराया गया और उनको पक्षियों, तालबों, झीलों व पशु-पक्षियों की उपयोगिता के बारे में बताया गया। साथ ही पर्यावरण को स्वस्थ व स्वच्छ रखने के लिए बच्चों व उपस्थित ग्रामीणों को जानकारी दी गई। मोहम्मदी रेंजर नरेशपाल सिंह ने बच्चों व ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे मानव जीवन में पर्यावरण का विशेष महत्व है। जल को स्वच्छ रखने की हम सबकी जिम्मेदारी है। प्रकृति के नियमों के अनुसार भू-जल स्तर को स्वच्छ व बरकरार रखने में पोखर, तालाबों, जलीय जीवों व पछियों का बहुत बड़ा योगदान है। इनमें पॉलीथीन व प्लास्टिक का कचरा नहीं डालना चाहिए। जिला वन अधिकारी संजय विश्वाल ने बताया कि जीव-जंतुओं का एक दूसरे से बहुत ही अच्छा जुड़ाव होता है। जैसे वनस्पतियों का जुड़ाव पक्षियों से है। दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं। उसी प्रकार पर्यावरण व मानव जीवन भी बिना जल के सम्भव नहीं है। इस अवसर पर मोहम्मदी डिप्टी रेंजर रामनरेश वर्मा, वन दरोगा माया प्रकाश वर्मा, अभिषेक वर्मा, राजेश कुमार, शिवकुमार, मित्रपाल तोमर, रोहित श्रीवास्तव, फारेस्ट गार्ड नरेन्द्र वर्मा, अशोक वर्मा, राजकुमार गौतम, सचिन वर्मा, धीरेंद्र कुमार, रोहित लाल व बलबीर आदि मौजूद रहे।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button