Uncategorized
एमएसपी गारण्टी मुद्दे पर राष्ट्रव्यापी आन्दोलन में सड़कों पर उतरेंगे शोषित किसान : सरदार वीएम सिंह


एमएसपी गारण्टी मुद्दे पर राष्ट्रव्यापी आन्दोलन में सड़कों पर उतरेंगे शोषित किसान : सरदार वीएम सिंह
लखनऊ। एम एस पी गारंटी मोर्चा की संयुक्त बैठक दिल्ली के गुरुद्वारा रकाब गंज में आयोजित हुई। बैठक में सत्ताईस राज्यों विभिन्न राजनीतिक एवं किसान संगठनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रेषित ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि जल्दी ही एमएसपी गारण्टी को लागू किया जाये।
बैठक में एमएसपी मोर्चा के अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह ने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुये कहा कि किसानों को उनकी उपज के न्यूनतम समर्थन मूल्य के मुद्दे पर टालमटोल करने से किसानों का खासा नुकसान हो रहा है, किसानों के देश व्यापी आंदोलन के आगाज के रूप में भारत का शोषित किसान सड़कों पर उतरने को मजबूर हो जायेगा।






