93 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यामंदिर पलिया के शिक्षार्थियों का तहसील में उत्कृठ प्रदर्शन,इंटरमीडिएट में निधि गुप्ता व हाईस्कूल में आर्यन कश्यप रहे विद्यालय श्रेष्ठ
होनहारों को विद्यालय परिवार ने किया सम्मानित












पलियाकलाँ-खीरी। यूपी बोर्ड परीक्षा परिणामों की घोषणाओं के साथ ही अपनी उत्तम शिक्षण व्यवस्था को साबित करते हुये सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज पलिया के होनहारों ने अन्य विद्यालयों से बाजी मारते हुये विद्यालय का नाम सम्पूर्ण तहसील क्षेत्र में रोशन किया है। इंटरमीडिएट कक्षाओं में निधि गुप्ता 93 प्रतिशत, संध्या राठौर 92.8 प्रतिशत व वंशिका दीक्षित ने 80.4 प्रतिशत अंकों के साथ क्रमशः प्रथम द्वतीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया वहीं हाईस्कूल कक्षाओं में आर्यन कश्यप 91.83प्रतिशत, शिवम 91.33 प्रतिशत व शिवम राना 91.16 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रहे। विद्यालय प्रधानाचार्य राम प्रताप सिंह ने सभी विद्यार्थियों के परिश्रम एवं लगन के साथ आचार्यगणों की प्रशंसा करते हुये उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। विद्यालय प्रबन्धक राम वचन तिवारी व अध्यक्ष चांद कुमार जैन, रीता सिंह, चंद्रेश्वर सिंह, सुनीत मिश्रा, रविन्द्र मौर्य, विनोद कुमार, रजनीश कुमार, धर्मेंद्र वर्मा, नरेंद्र राना, मनोज मौर्य आदि आचार्यगण उपस्थित रहे।






