WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
व्यापार

रवि गुप्ता के अथक प्रयासों से , पलिया – धनगढ़ी के व्यापारियों को मिला प्लान्ट कोरेण्टाइन रूपी तोहफा। सभी व्यापारी हुए गदगद

रवि गुप्ता के अथक प्रयासों से , पलिया - धनगढ़ी के व्यापारियों को मिला प्लान्ट कोरेण्टाइन रूपी तोहफा। सभी व्यापारी हुए गदगद

Savdhan India News

रवि गुप्ता के अथक प्रयासों से , पलिया – धनगढ़ी के व्यापारियों को मिला प्लान्ट कोरेण्टाइन रूपी तोहफा।
सभी व्यापारी हुए गदगद

अगस्त-2023 में धनगढ़ी भन्सार स्थित प्लान्ट कोरेण्टाइन कार्यालय नेपाल सरकार द्वारा एकाएक बन्द कर दिया गया था जिससे पलिया एवं अन्य भारतीय व्यापारियों का माल जिनका प्लान्ट कोरेण्टाइन करवाना जरूरी था वह भारत से नेपाल जाना बन्द हो गया था। जैसे फल, हरी सब्जियां, गेंहू, चावल, डीओसी, इत्यादि खाद्य पदार्थ।
इसी कारण पलिया के सभी फल, व हरी सब्जी व्यवसायी, आढ़ती परेशान हो रहे थे,
भारतीय व्यवसाइयों की परेशानी को गंभीरता से समझते हुए, पलिया के बड़े समाज सेवी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रवि गुप्ता धनगढ़ी भन्सार में फिर से दुबारा प्लान्ट कोरेण्टाइन के कार्यालय को खुलवाने के मिशन में लग गये जिसमें नेपाल के डीएम सहित तमाम लोगों से मिलकर इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया था और एक बड़ी लड़ाई लड़ते हुए आज उन्हें सफलता मिल ही गयी। आज धनगढ़ी भन्सार में फिर से प्लाट कोरेण्टाइन कार्यालय खोलने के लिए काठमांडू में मंत्रिमंडल में चली बड़ी बहस के बीच इस प्रस्ताव को पास कर दिया गया। अब यह कार्यालय 10-दिसम्बर से अपना कार्य शुरू कर देगा। 10,दिसम्बर से पलिया के सभी फल, हरी सब्जी एवं अन्य खाद्य पदार्थ के व्यवसायी अपना माल धनगढ़ी-गौरीफंटा बॉर्डर होकर नेपाल भेज सकेंगे।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button