WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

एक बकाएदार के चक्कर में विद्युत विभाग ने काट दी पूरे मोहल्ले की बिजली

आक्रोशित उपभोक्ताओं ने रोड जाम कर विद्युत विभाग के खिलाफ की नारेबाजी

Savdhan India News

एक बकाएदार के चक्कर में विद्युत विभाग ने काट दी पूरे मोहल्ले की बिजली

– आक्रोशित उपभोक्ताओं ने रोड जाम कर विद्युत विभाग के खिलाफ की नारेबाजी


(निर्जेश मिश्र “सम्पादक”)

सावधान इण्डिया न्यूज, पलियाकलां-खीरी। पलिया में विद्युत विभाग के तुगलकी फरमान से नगर की जनता काफी परेशान है। आज तो बिजली विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों ने हद ही कर दी। दरअसल नगर के मोहल्ला पठान के एक उपभोक्ता पर विभाग का लगभग पन्द्रह हजार का बिल बकाया था। हालांकि उपभोक्ता ने पांच हजार रुपये जमा भी कर दिए थे। इसके बाद भी मंगलवार की शाम को विद्युत विभाग के अधिकारी/कर्मचारी मोहल्ले में पहुंच गये और बकाएदार के साथ-साथ मोहल्ले के अन्य लोगों से भी अभद्रता करने लगे। मोहल्ले वालों का आरोप है कि विभागीय अधिकारी/कर्मचारियों ने उन लोगों के साथ अभद्रता करते हुए पूरे मोहल्ले की बिजली कट कर दी। जिससे मोहल्ले के सौ से अधिक घरॊं में अंधेरा छा गया। लोगों का कहना है कि विभाग को बिजली काटनी ही थी तो बकाएदार की काटी होती। इसमें पूरे मोहल्लेवासियों की क्या गलती है। विद्युत विभाग के इस कृत्य से नगरवासियों में काफी आक्रोश है। आक्रोशित उपभोक्ताओं ने रोड जाम कर विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस सम्बन्ध में पलिया एसडीएम कार्तिकेय सिंह को भी अवगत कराया गया। उन्होंने विद्युत विभाग से वार्ता करके बिजली सप्लाई शुरू कराने का आश्वासन दिया है।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button