WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के अन्तर्गत डीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

- बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारी/कर्तचारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Savdhan India News

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के अन्तर्गत डीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

– बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारी/कर्तचारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

लखीमपुर-खीरी। निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के अन्तर्गत शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की।
बैठक में शामिल सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को संशोधित कार्यक्रम की प्रति उपलब्ध कराते हुए अनुरोध किया कि वह आलेख्य प्रकाशित निर्वाचक नामावली को देख लें और उसके आधार पर मृतकों स्थानांतरित मतदाताओं को निर्वाचक नामावली में होने पर अपमार्जन किए जाने से संबंधित आवेदन कर दे। यदि कोई पात्र व्यक्ति निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित करने हेतु अवशेष है तो उसे भी आवेदन कराया जा सकता है। जिसका निस्तारण अंतिम प्रकाशन के पश्चात किया जाएगा। वर्तमान में 09 दिसंबर तक प्राप्त प्रत्येक दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण की कार्यवाही की जा रही है, जिससे संबंधित प्रति भी सभी को उपलब्ध कराई गई। साप्ताहिक रूप से उपलब्ध कराए जा रहे प्रारूप 9, 10, 11 के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की गई। डीएम ने सभी से अनुरोध किया कि किसी प्रकार की निर्वाचक नामावली में त्रुटि पाई जाती है, तो उससे संबंधित लिखित रूप में अवगत करा सकते हैं। इस दौरान बैठक में बसपा जिलाध्यक्ष हेमराज वर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार यादव, सपा जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह व अपना दल के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक कश्यप उपस्थित रहे।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button