उत्तर प्रदेश
मनिकापुर में डीएम व सीडीओ ने किया आंगनवाड़ी का शिलान्यास
- खीरी में 66 नए आंगनबाड़ी केंद्रों का सीएम ने किया वर्चुअल शिलान्यास

मनिकापुर में डीएम व सीडीओ ने किया आंगनवाड़ी का शिलान्यास
– खीरी में 66 नए आंगनबाड़ी केंद्रों का सीएम ने किया वर्चुअल शिलान्यास

लखीमपुर-खीरी। प्राथमिक विद्यालय मनिकापुर के परिसर में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने सीडीओ अनिल कुमार सिंह के साथ पूरे विधि विधान से पूजन अर्चन कर आंगनबाड़ी केंद्र की आधारशिला रखी। इसके बाद उन्होंने शिलापट का अनावरण करते हुए इसका शिलान्यास किया। वही अयोध्या से सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिले के सभी 66 नए आंगनबाड़ी केंद्रों का वर्चुअल शिलान्यास किया। प्रत्येक आंगनवाड़ी केन्द्र के निर्माण पर 11.84 लाख व्यय होगा। 66 नए आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण में कुल 07 करोड़ 81 लाख 44 हजार का खर्च आयेगा। डीएम ने कहा कि अब जिले मे 66 आंगनबाड़ी केंद्रों का अपना भवन होगा।






