मण्डल महामन्त्री ने राज्यमंत्री को सौंपा पत्र, कुर्रैया हाल्ट को स्टेशन में परिवर्तित करने की उठाई मांग
राज्यमन्त्री जितिन प्रसाद ने केन्द्रीय रेलमन्त्री पत्र को जनता की समस्याओं से अवगत कराते हुए प्रेषित किया पत्र

मण्डल महामन्त्री ने राज्यमंत्री को सौंपा पत्र, कुर्रैया हाल्ट को स्टेशन में परिवर्तित करने की उठाई मांग
– राज्यमन्त्री जितिन प्रसाद ने केन्द्रीय रेलमन्त्री पत्र को जनता की समस्याओं से अवगत कराते हुए प्रेषित किया पत्र

(निर्जेश मिश्र “सम्पादक”)
सावधान इण्डिया न्यूज, पीलीभीत। भारतीय जनता पार्टी के मण्डल महामन्त्री अचलेन्द्र मिश्रा “अचल” ने राज्यमन्त्री वाणिज्य एवं उद्योग इलैक्ट्राॅनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी भारत सरकार जितिन प्रसाद को एक पत्र सौंपा है। पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है कि पीलीभीत जिला की पूरनपुर विधान सभा के अन्तर्गत पूर्व में रेलवे स्टेशन कुरैया कलां (जोकि अब हाल्ट हो गयी है) इसे पुनः स्टेशन के रूप में संचालित किये जाने का अनुरोध किया गया है। पत्र में कहा गया है कि कुर्रैया कलां स्टेशन को हाल्ट बना दिए जाने के कारण मात्र एक ट्रेन ही हाल्ट पर रुकती है। जिससे क्षेत्र की जनता को जिला मुख्यालय का आवागमन करने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र की जनता के आवागमन को सुगम बनाने हेतु जनपद पीलीभीत के कुरैया कला हाल्ट को पुनः स्टेशन के रूप में संचालित किया जाए। जिससे पूरनपुर क्षेत्र की हर वर्ग की जनता का आवागमन सुगम हो सके। जितिन प्रसाद ने केन्द्रीय मन्त्री रेलवे सूचना एवं प्रसारण, इलैक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी अश्विनी वैष्णव को पत्र प्रेषित कर दिया है। अब देखना है कि केन्द्रीय मन्त्री जनता की समस्या को ध्यान में रखते हुए समस्या का समाधान कराते हैं या फिर जनता को कठिनाइयों भरी यात्रा से ही गुजारा करना पड़ता है।
https://www.facebook.com/share/v/Zc89LaRmFuTCq35P/?mibextid=xfxF2i





