WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत में हुआ पेट्रोलियम डीलर्स का मंडलीय सम्मेलन

- विधायक बाबूराम पासवान, पीसीयू चेयरमेन सुरेश गंगवार व पूर्व मंत्री डाक्टर विनोद तिवारी ने डीलर्स का साथ देते हुए सरकार तक समस्याएं पहुंचाने की कही बात

Savdhan India News

पीलीभीत में हुआ पेट्रोलियम डीलर्स का मंडलीय सम्मेलन

– विधायक बाबूराम पासवान, पीसीयू चेयरमेन सुरेश गंगवार व पूर्व मंत्री डाक्टर विनोद तिवारी ने डीलर्स का साथ देते हुए सरकार तक समस्याएं पहुंचाने की कही बात

(निर्जेश मिश्र “सम्पादक”)

सावधान इण्डिया न्यूज, पीलीभीत। उत्तर प्रदेश पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कुमार ने कहा है कि पेट्रोलियम डीलर्स की समस्याओं के लिए यूपीपीटीए निरंतर संघर्ष कर रही है और आगे भी करती रहेगी। समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिनिधि मंडल राज्य व केंद्र सरकार से मिलेगा। वह शहर के होटल ग्रांड शारदा में आयोजित उत्तर प्रदेश पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन के सम्मेलन में बोल रहे थे।
उत्तर प्रदेश पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन के निर्देशन में मण्डलीय सम्मेलन का आयोजन पीलीभीत पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष श्रीकांत सिंह की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम में बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कुमार ने कहा कि यह लड़ाई निरन्तर जारी रहेगी, लेकिन इसके लिए हम सबको एकजुट होना पड़ेगा। प्रदेश महासचिव धर्मवीर चौधरी ने कहा कि डीलर एकता ही किसी लड़ाई को कामयाबी तक पहुंचाती है। उन्होंने कहा कि नए पेट्रोल पंपों की स्थापना के लिए हाईकोर्ट तक लड़ाई लड़ी जा रही है और कमीशन बढ़वाने के लिए भी केंद्र सरकार के अधिकारियों व जिम्मेदारों से निरंतर सम्पर्क किया जा रहा है। सम्भवत: मार्च 2024 तक इस मामले में सफलता भी मिल जाएगी। वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने डीलर्स की समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए उनके निराकरण के उपाय भी बताए। पहली बार पीलीभीत में हुए मंडलीय सम्मेलन की बधाई भी उन्होंने दी। पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान ने कहा कि वह डीलरों की समस्याओं को लेकर डीलर्स प्रतिनिधि मण्डल के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे। पीसीयू के अध्यक्ष सुरेश गंगवार व पूर्व मंत्री डॉ विनोद तिवारी ने भी समस्याओं से सहमति जताते हुए प्रतिनिधि मंडल के जरिए हाईकमान तक बात पहुंचाने का आश्वासन दिया। स्थानीय डीलर्स की समस्याएं रखते हुए जिला अध्यक्ष श्रीकांत सिंह, उपाध्यक्ष अशोक राजा, रंजीत सिंह, सुनैना मिश्रा व प्रणवीर सिंह आदि ने जबरन इंडेंट लगाने, डिपो से माल कम आने, सरकारी विभागों से भुगतान समय से न मिलने, जबरन मोबिल आयल देने एवं अधिकारियों के बदलते व्यवहार सहित विभिन्न समस्याएं रखीं। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष लेखराज भारती, उपाध्यक्ष नवीन अग्रवाल, जिला संगठन मंत्री प्रफुल्ल मिश्रा, जिला सदस्यता प्रमुख रंजीत सिंह गिल व सह संगठन मंत्री अनुराग अवस्थी आदि ने अतिथियों का स्वागत/सम्मान किया। लेखराज भारती ने अतिथियों को जिले की पहचान बांसुरी भेंट की। अतिथियों ने एसोसिएशन द्वारा तैयार किए गए नव वर्ष के कैलेंडर एवं पंपलेट्स का अनावरण किया। पदाधिकारियों व सदस्यों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मेलन में यूपीपीटीए के कोषाध्यक्ष श्यामकरन, अमित केदार, महेंद्र शर्मा, राहुल गुप्ता, संजीव कुमार, रविंद्र अग्रवाल, बरेली के जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, शाहजहांपुर के जिलाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, महासचिव नरेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजेश कपूर, बदायूं से आशीष कुमार, पीलीभीत के डीलर संजीव अग्रवाल, विकास गुप्ता, हरप्रीत, राजीव अग्रवाल, विशाल गुप्ता, विमला अवस्थी, लज्जा मिश्रा, रिजवान, मोहन गंगवार, विकास गुप्ता, हरप्रीत औजला, रचित गुप्ता, गुरमीत सिंह एवं हिमांशु मिश्रा सहित मण्डलस्तरीय तमाम डीलर्स मौजूद रहे। कार्यक्रम संचालन महासचिव सतीश मिश्र ने किया। नवीन अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button