अक्षत कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
आरती और पुष्प वर्षा से हुआ कलश यात्रा का स्वागत

बाराबंकी। विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में जैदपुर नगर में अक्षत कलश के अभिनंदन में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।श्री राम जन्म भूमि तीर्थ ट्रस्ट द्वारा राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आमंत्रण हेतु भेजे गए अक्षत के पूजन में मानो जैदपुर नगर उमड़ पड़ा हो। नगर के मुख्य मार्गो पर सभी वर्गो से जुड़े समाज ने स्वागत में पलक पांवड़े बिछा दिए।यात्रा में ऊंट,घोड़े, बैंड आदि की मौजूदगी में जयकारे चहुंओर गूंज रहे थे। घंटा और शंख बजाते श्रद्धालुओं ने पूरे माहौल को राम मय बना दिया। डीजे पर बज रहे धार्मिक संगीतों पर महिलाओं,पुरुषो और बच्चों का थिरकना यात्रा की शुरुआत से समापन तक बदस्तूर जारी रहा।यात्रा थाना चौराहे से प्रारंभ होकर बड़ी बाजार,छोटी बाजार होते हुए श्रीराम जानकी संगत मंदिर पर संपन्न हुई।लगभग पांच किलोमीटर की यात्रा के दौरान व्यापार मंडल,केमिस्ट एसोसिएशन सहित कई समूहों में लोगों ने अक्षत कलश की आरती एवम पुष्प वर्षा करके वंदन किया।इसके पूर्व हरख पहुंचने पर अक्षत कलश का पूजन किया गया।जिसे बाइक सवार स्वयंसेवकों के नेतृत्व में अक्षत कलश खंड के प्रत्येक ग्राम पंचायत होता हुआ जैदपुर के थाना चौराहा पहुंचा जहां से भव्य शोभा यात्रा शुरू हुई। इस अवसर पर जिला कार्यवाह सुधीर तिवारी, शिवकुमार,देवेश जायसवाल,उमाकांत,विवेक मौर्य,श्यामू जायसवाल, उमेश मिश्रा,अखिलेश, जनार्दन,गिरिजा शंकर गुप्ता, अनोज वर्मा, पंकज,आकाश, घनश्याम दास जायसवाल,संजय सोनी, वरुण,सुशील,चट्टान,सोमवीर आदि मौजूद रहे।







