
बाढ़ पीड़ित सुभाष नगर वार्ड में राहत सामग्री वितरण हेतु सौंपा ज्ञापन
पलियाकलाँ-खीरी। बीते दिनों शारदा नदी से आई भीषण बाढ़ की चपेट में आने से पलिया नगर के मोहल्ला सुभाष नगर हुई भारी तबाही पर गंभीर स्थानीय सभासद आशुतोष शुक्ला उर्फ आशू भइया ने उपजिलाधिकारी पलिया कार्तिकेय सिंह, पालिकाध्यक्ष के बी गुप्ता एवं अधिशासी अधिकारी डॉ0 नितिन गंगवार को अलग अलग सौंपे गये ज्ञापनों के माध्यम से मांग करते हुये कहा कि सुभाष नगर में हुई भयंकर तबाही के दृष्टिगत लेखपाल द्वारा सर्वे करवाकर मोहल्ले वासियों को राहत आपदा सामग्री प्रदान करने, क्षतिग्रस्त रास्तों सहित मोहल्ले के समस्त कच्चे रास्तों को बनवाने एवं जलनिकासी व्यवस्था सुदृढ़ करवाने की व्यवस्थाये शीघ्र करवाई जायें ताकि बाढ़ पीड़ित नागरिकों का जीवन पुनः व्यवस्थित हो सके। ज्ञापन देने के दौरान सभासद आशुतोष शुक्ला के साथ दर्जनों नागरिक मौजूद रहे।








