व्यापार मण्डल जिला महामंत्री अमित महाजन के प्रयासों से आरम्भ हुआ भीरा पालिया रोड़ पर निर्माण कार्य
NH 731 पर हुये कटान पर युद्धस्तर पर रह कार्य


व्यापारी नेता अमित महाजन के प्रयासों से प्रशस्त होगा एनएच 731 पर आवागमन का मार्ग
पलियाकलां-खीरी। शारदा नदी में आई भीषण बाढ़ के चलते जहां रेलवे लाइन बुरी तरह से कटकर हवा में झूल गई वहीं नेशनल हाईवे 731 पर निर्माणाधीन पुलिया के पास हुए भयंकर कटान से आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया जो की तमाम प्रयासों के बाद भी पूर्ण रूप से सुचारू नहीं हो सका । क्षतिग्रस्त रास्ते को येनकेन प्रकारेण बनाये जाने के बाद भी राष्ट्रीय सड़क निर्माण प्राधिकरण द्वारा बड़े वाहनों को गुजरने की अनुमति नहीं दी गयी थी, जिसको लेकर भारी नुकसान झेल रहे ट्रांसपोर्टरों व प्रशासन के बीच भयंकर टकराव की स्थितियों को देखते हुये व्यापारी नेता अमित महाजन ने सड़क निर्माण से जुड़े अधिकारियों व प्रशासनिक अधिकारियों को बताया कि रास्ता कटने के कारण स्थानीय ट्रांसपोर्टरों के सैकड़ों ट्रक व बसें बीते एक महीने से खड़ी हुई हैं, जिनपर बैंक लोन, बीमा, फिटनेश, मूल्य हास जैसे नुकसानों के चलते कई बड़े ट्रांसपोर्टर अवसाद की ओर बढ़ रहे हैं तो वहीं आमजनमानस को आवागमन सहित आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की बारी किल्लत हो रही है। संयुक्त बैठक के दौरान व्यापारी नेता अमित महाजन द्वारा रखी गयी न्यायोचित बात का संज्ञान लेते हुये जिमदारों ने यथाशीघ्र समस्या समाधान का आश्वासन दिया था।
तहसील सभागार में अधिकारियों की बस व ट्रक यूनियन और व्यापार मण्डल से हुई वार्ता के अनुपालन में क्षतिग्रस्त पुलिया और सड़क पर एनएचएआई द्वारा निर्माण सामग्री लाकर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है, उक्त मार्ग निर्माण व्यवस्था देखने हेतु NH 731 पर पलिया भीरा मार्ग के अतरिया के निकट कटी हुई पुलिया और क्षतिग्रस्त मार्ग का निरीक्षण उपजिलाधिकारी कार्तिकेय सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी यादवेंद्र यादव, एनएचएआई के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर अश्विनी कुमार, एआरटीओ अखिलेश द्विवेदी, व्यापार मण्डल जिला महामंत्री अमित महाजन सहित बस यूनियन के पदाधिकारियों सतेंदर पाल सिंह, जोरा सिंह, मंजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह गिल के साथ निरीक्षण किया।















