उत्तर प्रदेश
कांग्रेसियो ने केक काटकर मनाया सोनिया गांधी का जन्म दिन
कांग्रेसियो ने केक काटकर मनाया सोनिया गांधी का जन्म दिन

कांग्रेसियो ने केक काटकर मनाया सोनिया गांधी का जन्म दिन

गोलागोकर्णनाथ-खीरी। शनिवार को कांग्रेसियों ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी जन्म दिन बड़ी धूमधाम के साथ मनाया। कांग्रेसियों ने मुख्यालय सहित से कैंप नगर कार्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रहलाद पटेल की अगुवाई में केक काटकर सोनिया गांधी की लंबी आयु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। अध्यक्ष ने कहा कि सोनिया गांधी ने कठिन से कठिन समय में बहुत ही शालीनता से हर परेशानी का डटकर मुकाबला किया। कार्यक्रम में सतीश कुमार मिश्रा, रामकुमार वर्मा, अफजल शाह, रज़ा कुरैशी, दीपक राजवंशी, सरदार कमलजीत सिंह, रघुनंदन राजपासी, रसिक शुक्ला, प्रेम कुमार वर्मा, रामकुमार पाल, सुशील कुमार राज, पंकज पटेल, विक्रम पटेल, सगीर अहमद व छोटेलाल सहित तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।







