
प्रधान सहायक के असामयिक निधन पर हुई शोकसभा
लखीमपुर-खीरी। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के प्रधान सहायक जाहिद खां की आसामयिक मृत्यु हो गई। इसकी सूचना मिलते ही पूरे राजस्व परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। कलेक्ट्रेट में एक शोकसभा की गई, जिसमें अधिकारी एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। शोकसभा में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि जाहिद खां की आकस्मिक मृत्यु पर हम सब कलेक्ट्रेट के अधिकारी व कर्मचारीगण काफी दुखी हैं। उनकी आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ति एवं शोक संतृप्त परिवार को इस आपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। शोक सभा में उपजिलाधिकारी राजीव निगम, ट्रेनी एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी, प्रशासनिक अधिकारी खुशहाल सिंह, सुधीर सोनी, मो. सलीम, विवेक सक्सेना व न्याय सहायक द्वितीय सुरेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट कर्मी शामिल हुए।






