WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
सावधान इण्डिया न्यूज

लखीमपुर खीरी : संविधान बचाने की मुहिम, अनिल राजवंशी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृज मौर्या के प्रति अटूट विश्वास व स्नेह से प्रेरित होकर,

Savdhan India News

​पलिया कलां/लखनऊ। कांग्रेस की समावेशी विचारधारा और किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृज मौर्या के प्रति अटूट विश्वास व स्नेह से प्रेरित होकर, खीरी के पलिया कलां में आयोजित ‘संविधान संवाद एवं कार्यकर्ता सम्मान सम्मेलन’ में एक बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला। 12 मार्च को आयोजित इस भव्य सम्मेलन में आम आदमी पार्टी के पूर्व अयोध्या मंडल अध्यक्ष अनिल राजवंशी (पासी) ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ औपचारिक रूप से कांग्रेस परिवार की सदस्यता ग्रहण की।
​सम्मेलन के दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने सभी नए सदस्यों को पार्टी का पटका पहनाकर सदस्यता ग्रहण करवाई। अजय राय ने नवागत सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस की नीतियां ही देश और संविधान को सुरक्षित रख सकती हैं। ​पलिया के सफल आयोजन के बाद, अनिल राजवंशी पासी को विशेष रूप से कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय लखनऊ आमंत्रित किया गया। यहाँ मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन मनीष हिंदवी और किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृज मौर्या ने उन्हें पुन, सम्मानित किया। ​कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। अनिल राजवंशी ने कहा कि वह किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृज मौर्या के सरल स्वभाव, कार्यकर्ताओं के प्रति उनके असीम प्रेम और कुशल नेतृत्व से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल हुए हैं। उन्होंने संकल्प लिया कि वे पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को गांव-गांव तक पहुँचाने का काम करेंगे। हम संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संकल्पित हैं। बृज मौर्या के मार्गदर्शन में हम उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को एक नई ऊंचाई पर ले जाएंगे। अनिल राजवंशी, नवनियुक्त सदस्य
​पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने सभी नए सदस्यों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनका हार्दिक अभिनंदन किया है।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button