WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
FraudHealtअयोध्या मन्दिर समाचारआध्यात्मिकउड़ीसा समाचारउत्तर प्रदेशओड़िशा समाचारक्राइमखेलटेक्नोलॉजीठगीदेशधार्मिकनेपाल देशपंचायत विभागपुलिस विभागप्रशासनभ्रष्टाचार/घोटालामध्य प्रदेशमनोरंजनमोटिवेशनराजनीतिराजस्थानलाइफ स्टाइलविदेशविद्युत विभागव्यापारशिक्षा विभागसावधान इण्डिया न्यूजस्वास्थ्य विभागहेल्थ

जनता में समन्वय बिठाकर प्रत्याशियों को जिताना ही हमारी प्राथमिकता : बलराम

प्रदेश सचिव बलराम गुप्ता को सौंपी गयी महाराष्ट्र वि.स. चुनाव की जिम्मेदारी

Savdhan India News

जनता में समन्वय बिठाकर प्रत्याशियों को जिताना ही हमारी प्राथमिकता : बलराम

-प्रदेश सचिव बलराम गुप्ता को सौंपी गयी महाराष्ट्र वि.स. चुनाव की जिम्मेदारी

-पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बधाईयां देते हुए पलिया से महाराष्ट्र के लिए किया रवाना

(निर्जेश मिश्र “सम्पादक”)

सावधान इण्डिया न्यूज, लखनऊ। कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव बलराम गुप्ता को पार्टी हाई कमान ने महाराष्ट्र विधानसभा का दायित्व सौंपा है। प्रदेश सचिव श्री गुप्ता ने बताया कि महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में वह पूरी निष्ठा व ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। पार्टी हित में काम करके जनता में समन्वय बिठाकर प्रत्याशियों को जिताना उनकी प्राथमिकता होगी।
बता दें कि कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव बलराम गुप्ता लखीमपुर जिले की पलिया तहसील के निवासी हैं और लगभग 22 साल से कांग्रेस पार्टी में सेवा देते चले आ रहे हैं। इन्होंने इससे पहले भी कई प्रान्तों में पार्टी का प्रचार-प्रसार कर लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव सम्पन्न कराए हैं। इसी क्रम में प्रदेश सचिव श्री गुप्ता को आगामी 20 नवम्बर को महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारियां सौंपी गयी हैं। अपनी जिम्मेदारियों को स्वीकार करते हुए बलराम गुप्ता मुंबई के लिए रवाना हो गये हैं। जहां उनको सौंपी गयी संगठन की जिम्मेदारियों का निर्वहन करना है। जानकारी देते हुए बलराम गुप्ता ने बताया कि इससे पूर्व वह पार्टी के जिला सचिव, जिला महासचिव सहित कई जिम्मेदार दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। वर्तमान में वह पार्टी के प्रदेश सचिव हैं। पूर्व में भी पार्टी हाईकमान द्वारा उन्हें गुजरात, आसाम, बिहार, हिमाचल एवं उत्तराखंड जैसे राज्यों में भी भेजा जा चुका है। जहां उन्होंने पूरी निष्ठा व ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन किया। इस बार भी संगठन द्वारा प्राप्त निर्देशों के तहत उन्हें महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में जिम्मेदारी से संगठन हित में काम करके अपने दायित्वों का निर्वहन करना है। इस मौके पर पलिया के नगर अध्यक्ष अजय दरोगा, ब्लाक अध्यक्ष दिनेश शर्मा, दिनेश जिंदल, सौरभ चौबे व सौरभ गर्ग सहित तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए पार्टी हित में उत्कृष्ट कार्य करने के प्रोत्साहित किया।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button