आयुष आपके द्वार की तर्ज पर काम कर रहा जडौरा मे आयुर्वेदिक अस्पताल
- आयुर्वेद में सभी रोगो का इलाज करेंग डॉ. अजीत कुमार सिंह

आयुष आपके द्वार की तर्ज पर काम कर रहा जडौरा मे आयुर्वेदिक अस्पताल
– आयुर्वेद में सभी रोगो का इलाज करेंग डॉ. अजीत कुमार सिंह

गोलागोकर्णनाथ-खीरी। तहसील क्षेत्र के ग्राम जडौरा में लगभग तीन दशक पूर्व आयुर्वेद अस्पताल की अस्थापना हुई थी। जहां लगभग दो दर्जन से अधिक गांवों के मरीज दवाई लेने पहुंचते थे। इस अस्पताल में डाक्टर अजीत लगभग दो वर्षाे से निरंतर अपनी निष्ठा व इमानदारी से अपनी सेवाए दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि आयुर्वेद की दवाइयो को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। आयुर्वेद द्वारा सभी जटिल व असाध्य रोगों का इलाज भी रोगी के घरों पर ही किया जा रहा है। पर यह आयुर्वेद अस्पताल किराये के मकान में लगभग तीन दशको से चल रहा है। जो काफी जर्जर अवस्था में पहुंच गया है। जिससे बरसात के मौसम में दवाइयों को बचा पाना बहुत मुश्किल था। बरसात होने पर अस्पताल की छत से पानी टपकने लगता था। जब इसकी जानकारी तत्कालीन ग्राम प्रधान संध्या मिश्र को हुई तो उन्होंने अस्पताल के लिये लगभग दो वर्षाे पहले खुली बैठक मे नवीनीकृत निर्माण के लिये प्रस्ताव पास कराया था। प्रधान ने बताया कि मेरे व उच्चाधिकारियों की मेहनत से ग्राम जडौरा में इस अस्पताल की विल्डिगं का निर्माण कराया जा रहा है, जो कि अन्तिम दौर में चल रहा है। लगभग एक महीने के अन्दर ही आयुर्वेद अपनी विल्डिंग मे पहुंच जाएगा।






