कलयुगी रिश्ते की बानगी पहले लड़की के साथ घूमा अब कर रहा शादी से इंकार
शादी के दिन नही आयी बारात न्याय के लिए भटक रहा परिवार

शादी के पहले लड़की के साथ घुमा टहला अब कर रहा शादी से इंकार, पुलिस पर भी सहयोग न करने का आरोप
कुंडा प्रतापगढ़, कलयुगी रिश्ते की एक बानगी कुंडा मे देखने को मिली जब शादी तय होने के बाद पहले तो लड़की को घुमाया टहलाया और जिस दिन बारात आनी थी उस दिन दहेज़ न देने का आरोप लगाकर बारात नही लाये। इधर लड़की पक्ष के लोगों ने जब इस बावत दबाव बनाया तो कार की मांग करके लड़की पक्ष को सदमे मे डाल दिया।
क्या है पूरा मामला
कुंडा थाना क्षेत्र के गुलाम चिश्ती की रहने वाले व्यक्ति ने अपनी बिटिया की शादी मानिकपुर थाना क्षेत्र के मिर्गढ़वा निवासी युवक से तय किया और 12 दिसंबर 2023 को शादी की तिथि निर्धारित किया। लड़की की मां ने बताया की शादी के पहले हुई अंगूठी की रस्म के बाद लड़के ने लड़की को अपने साथ घूमाने की बात कही और लड़की को अपने साथ घुमाया टहलाया। लेकिन जब शादी की तारीख नजदीक आ गयी तो वर पक्ष के लोगों ने कार एक डिमांड करी। कार देने मे अपनी अक्षमता बताने पर बारात नही लायी। लड़की की मां ने बताया की उसकी सुनवाई नही हो रही है पुलिस आरोपिओ को बचाने मे जुटी है।






