WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
प्रशासन

लखीमपुर खीरी : बसही में 49 वी वाहिनी के जवानों व छात्र-छात्राओं के साथ निकली हर घर तिरंगा यात्रा

49 वी वाहिनी के जवानों व छात्र-छात्राओं के साथ निकली हर घर तिरंगा यात्रा

Savdhan India News

बसही में 49 वी वाहिनी के जवानों व छात्र-छात्राओं के साथ निकली हर घर तिरंगा यात्रा

संवाददाता अमन गुप्ता लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी देश की आजादी का अमृत महोत्सव इंडो नेपाल सीमा पर बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है यहां पर एसएसबी जवानों के साथ छात्र-छात्राएं देशभक्ति के बस्ते गीतों के बीच यात्राएं निकाल कर आजादी की 78 वर्षगांठ को धूमधाम से मना रहे हैं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आमजन को देश के प्रति जागरूक करने के लिए सीमा पर तैनात 49 वी वाहिनी एसएसबी के जवानो के द्वारा लगातार स्थानीय विद्यालय के छात्र छात्राओं के साथ मिलकर हर घर तिरंगा यात्रा का आयोजन आमजन को जागरूक करने का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है । इसी के चलते जिले के भारत नेपाल सीमा पर तैनात 49 वी वाहिनी के एसएसबी के पीलीभीत कमांडेंट शेर सिंह चौधरी के नेतृत्व में सीमा के ही संपूर्णानगर क्षेत्र में एसएसबी के कंपनी कमांडेंट गोपाल लाल खटीक ने जवानों के साथ बसही विद्यालय के छात्र छात्राओं के साथ मिलकर निकली हर घर तिरंगा यात्रा, क्षेत्रवासियों को जागरूक किया, इसके अलावा एसएसबी के जवानों ने तिरंगे को अपने घर में किस तरह से फहराना है और उसको किस तरह से उतार कर रखना है और तमाम तरह के तिरंगे से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें सभी को बताई जिससे कि हमारे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का अपमान ना हो सके । वहीं दूसरी और क्षेत्र के मुख्य मार्गों पर जवानों ने छात्र छात्राओं के साथ मिलकर तिरंगा यात्रा निकाली । इस दौरान वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारों के उद्घोष से पूरा संमा गूंज उठा । बात चीत के दौरान विद्यालय के छात्र छात्राओं ने बताया कि हमें इस बार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरी दुनिया को बताना है कि यहां का हर एक देशवासी जो कि बच्चे हो या बड़े सभी के दिलों में देशभक्ति भरी हुई है हमारा मकसद तिरंगा फहराना ही नहीं बल्कि सभी को जागरूक करना है और हमारे देश का गौरव राष्ट्रीय ध्वज के बारे में सभी को जानकारी देनी है ।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button