पुलिस विभागसावधान इण्डिया न्यूज
संदिग्ध परिस्थितिओं मे महिला हुयी लापता पुलिस को दी गयी सूचना
परिजन ढूढ़ कर हुए परेशान कहाँ गायब हो गयी महिला

संदिग्ध परिस्थितिओं मे महिला लापता, ढूढ़ कर परेशान हो रहे परिजन
कुंडा प्रतापगढ़, सकरदहा के मकुनीपुर की रहने वाली सावित्री पत्नी आशीष सरोज 30 जुलाई की रात से अचानक से गायब हो गयी है, महिला के परिजन जब सुबह उसे घर मे नही देखे तो परेशान हो उठे। गांव के प्रधान ने मीडिआ को सूचना दिया की उसके घर की महिला 30 तारीख की रात से अचानक से गायब हो गयी। अब उसके साथ क्या घटना हुयी या जान बूझकर कही चली गयी ये सवाल घर वालो को परेशान कर रखा है। महिला की उम्र 24 साल रंग गोरा और लम्बाई 5 फुट के करीब है। फिलहाल महिला के ससुरालियों ने इसकी सूचना सकरदहा पुलिस चौकी को लिखित रूप से देकर महिला को ढूढ़ने की गुहार लगायी है।





