लखीमपुर खीरी : पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने संसदीय कार्यालय लखीमपुर में जनता दर्शन कार्यक्रम कर जनसमस्याओं का निस्तारण किया व रेलवे स्टेशन का निरीक्षण भी किया
संसदीय कार्यालय लखीमपुर में जनता दर्शन कार्यक्रम कर जनसमस्याओं का निस्तारण किया व रेलवे स्टेशन का निरीक्षण भी किया


पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने संसदीय कार्यालय लखीमपुर में जनता दर्शन कार्यक्रम कर जनसमस्याओं का निस्तारण किया व रेलवे स्टेशन का निरीक्षण भी किया
लखीमपुर खीरी में पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने किया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण को पूर्व केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र ‘टेनी’ ने संसदीय कार्यालय लखीमपुर में जनता दर्शन कार्यक्रम कर जनसमस्याओं का निराकरण किया। इसके पश्चात अमृत भारत स्टेशन योजना के अन्तर्गत रेलवे स्टेशन लखीमपुर के पुनर्विकास का निरीक्षण किया। पूर्व केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र ‘टेनी’ ने संसदीय कार्यालय लखीमपुर में समय 10.30 बजे से 12.00 बजे तक जनता से रूबरू होते हुए उनके द्वारा बताई गई समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया गया।

इसके पश्चात समय 12.30 बजे पूर्व केन्द्रीय गृहराज्यमंत्री अमृत भारत स्टेशन योजना के अन्तर्गत रेलवे स्टेशन लखीमपुर के पुनर्विकास कार्य 16.36 करोड़ की लागत से हो रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। रेलवे स्टेशन लखीमपुर के पुनर्विकास का कार्य कार्यदायी संस्था द्वारा 70 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है तथा कार्यदायी संस्था द्वारा अवशेष कार्य को माह अगस्त 2024 तक पूर्ण किया जाएगा।

इसके अलावा रेलवे स्टेशन गोला गोकर्णनाथ के पुनर्विकास कार्य 6.65 करोड़ एवं रेलवे स्टेशन मैलानी का पुनर्विकास कार्य 17.76 करोड़ की लागत से किया जा रहा है।
इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष विनीत मनार, पवन गुप्ता ब्लाक प्रमुख नकहा, विकास शुक्ला, अरविन्द सिंह ‘संजय’, जितेन्द्र त्रिपाठी ‘जीतू’, संजय मिश्रा, अम्बरीष सिंह, आर0पी0 कटियार, जर्नादन मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।





