
आई बाढ़ का पानी अभी भी दर्जनों गांव में भरा हुआ है ऐसे में बाढ़ पीड़ितों को खाने व पीने की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में गौरव गुप्ता अपने सहयोगियों के साथ ट्रैक्टर ट्राली से बाढ़ से प्रभावित गांवों में पहुंचे। जहां उन्होंने पीड़ितों को लंच पैकेटों का वितरण किया। जिससे लोग उनकी सराहना करते नजर आए । इस मौके पर नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष गौरव गुप्ता, युवा महामंत्री आदित्य मौर्य,अमित मौर्य ,शिशिर शुक्ला,बलराम गुप्ता,राजन मौर्य, आशीष मौर्य ,मुकेश शर्मा, ब्रजेश कश्यप,उस्मान अली, गौरव गुप्ता के पुत्र कार्तिक व स्वास्तिक भी मौजूद रहे।













