WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
Uncategorized

बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं पर विधायक रोमी साहनी ने किया अधिकारियों के साथ गहन मंथन, प्रत्येक बाढ़ पीड़ित तक शासकीय योजनाएं पहुंचाने के निर्देश

पलियाकलां विधायक बोले चिंता मत करिए सरकार आपके साथ, जिनके मकान गिरे उन्हें मिलेगा आवास

Savdhan India News

प्रत्येक बाढ़ पीड़ित को मिले शासकीय योजनाओं का लाभ : रोमी साहनी

पलियाकलां-खीरी।
शारदा नदी में आयी बाढ़ के आगे बेबस क्षेत्र वासियों की मदद को आगे आये पलिया 137 के विधायक रोमी साहनी ने अपने पलिया आवास पर प्रशासनिक एवं कानून व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों की बैठक करते हुये बाढ़ पीड़ित क्षेत्रीय जनता के दुख दर्द को बांटने एवं उनकी समस्याओं के समाधान हेतु गहन मंथन किया गया। विधायक ने जनता को तत्काल राहत पहुंचाने व आवागमन हेतु पालिया भीरा निघासन आदि मार्गों पर आवागमन पूर्व की भाँति बहाल करने के निर्देश दिये।
बेसहारा सा महसूस कर रही बाढ़ पीड़ितों के बीच लोगों को अपने हाथों से बंटे लंच पैकेट देते हुये उनके दुख दर्द में हमेशा साथ रहने का वादा पूरा किया, क्षेत्रीय विधायक को ऐसे दुर्गम स्थानों पर एवं विपरीत परिस्थितियों में अपने बीच पाकर क्षेत्रीय जनता का हौसला काफी बढ़ गया, अश्रुपूरित नेत्रों से विधायक के सामने अपना दर्द बयां कर रहे मासूम लोगों को विधायक ने भाव विभोर होकर गले से लगा लिया और बोले कि अब सब ठीक हो जाएगा, मैं हूं ना आप लोग चिंता मत करिए सरकार आपके साथ, जिनके मकान गिरे उन्हें आवास भी मिलेगा।
विधानसभा की पंचायतों में त्रिलोकपुर, बनघुसारी, मझगई में बैलगाड़ी से भृमण कर जनता का दर्द जानने वाले रोमी साहनी ने अधिकारियों को बीमार, बुजुर्ग व बच्चों के प्रति विशेष संवेदनशीलता बरतने का भी निर्देश दिया। उपजिलाधिकारी से वार्ता करते हुये कहा कि लेखपालों को स्पष्ट निर्देश हों कि कोई भी बाढ़ पीड़ित छुट ना पाये, सभी को राहत सामग्री मुहैया कराई जाये, शासन की मंशा एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार शासकीय योजनाओं का लाभ विधानसभा के छोड़ तक बैठे हुए प्रत्येक व्यक्ति को मिलना चाहिये।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button