लखीमपुर खीरी : संपूर्णानगर वन रेंज के बसही मुर्गा फार्म में जंगल से भटककर पहुंचा विशालकाय अजगर, ग्रामीण ने किया रेसक्यू,वीडियो वायरल
बसही मुर्गा फार्म में जंगल से भटककर पहुंचा विशालकाय अजगर, ग्रामीण ने किया रेसक्यू,वीडियो वायरल


संपूर्णानगर वन रेंज के बसही मुर्गा फार्म में जंगल से भटककर पहुंचा विशालकाय अजगर, ग्रामीण ने किया रेसक्यू,वीडियो वायरल
संवाददाता अमन गुप्ता लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी जिले में बाढ़ ने तबाही मचा रखी है रिहायशी इलाकों सहित दुधवा टाइगर रिजर्व के जंगलों में भी बाढ़ का पानी भरा हुआ है जिसके कारण अब जंगलों में मौजूद जहरीले जीव जंतु जंगलों से निकलकर ऊंचे स्थानों की ओर पहुंच रहे हैं । इसी के चलते एक विशालकाय अजगर रिहाईसी इलाके में स्थित मुर्गी फार्म में पहुंच गया,जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है ।
बताया जा रहा है कि दुधवा के जंगलों से भटक कर एक विशालकाय अजगर संपूर्णानगर वन रेंज के बसही के रिहायशी इलाके में मौजूद एक मुर्गी फार्म में पहुंच गया । वही जब फार्म में मौजूद लोगों को अजगर होने की सूचना मिली तो वहां दहशत फैल गई । उधर अजगर होने की सूचना मिलते ही वहां भीड़ जमा हो गई जिसके बाद ग्रामीणों के द्वारा ही बामुश्किल अजगर का रेस्क्यू कर पास के ही जंगलों में सुरक्षित छोड़ दिया गया । वही अजगर के रेस्क्यू करने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई जो कि जमकर वायरल हो रहीं हैं। वही अजगर लगभग 10 से 12 फुट का बताया जा रहा है ।





