रोटरी क्लब पलिया केनवनिर्वाचित अध्यक्ष गगन महामंत्री नीरज गर्ग कोषाध्यक्ष संदीप कोहली ने संभाला कार्यभार


पलियाकलां-खीरी। एक जुलाई से क्षेत्र के जाने माने अधिवक्ता रोटेरियन गगन मिश्रा ने अध्यक्ष के रूप में रोटरी क्लब पलिया का कार्यभार ग्रहण किया। उनके साथ कुशल व्यवसायी नीरज गर्ग ने महामन्त्री एवं ख्यातिप्राप्त समाजसेवी संदीप कोहली ने कोषाध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण किया। नये पदाधिकारियों को उज्ववल भविष्य की शुभकामनाये देते हुये निवर्तमान अध्यक्ष रितेश अग्रवाल, महामन्त्री राजीव गुप्ता ने रोटरी क्लब के के कार्यों को अधिक प्रभावी व गतिशील बनाये रखने की अपेक्षा की गयी। कार्यभार ग्रहण करते हुये रोटरी क्लब अध्यक्ष एडवोकेट गगन मिश्रा ने रोटरी क्लब के जनहित व सेवा कार्यों के प्रति प्रतिबद्धता जाहिर करते हुये सेवा, सद्भभावना एवं समर्पण का भाव व्यक्त करते हुये आमजनमानस के लिये चिकित्सा, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण, पेलयजल, स्वच्छता आदि पर विशेष कार्ययोजना बनाये जाने का भी वादा किया। महामन्त्री नीरज गर्ग ने रोटरी क्लब के माध्यम से जनोपयोगी उपक्रम संचालित किये जाने का वादा किया। कोषाध्यक्ष संदीप कोहली ने जनहित बजट की पर्याप्त व्यवस्था बनाये रखने का आश्वासन देते हुये उच्चकोटि सार्थक सेवा प्रकल्प संचालित करवाने की बात कही। उल्लेखनीय है कि रोटरी क्लब पलिया द्वारा समय समय पर बच्चों को पाठ्य सामग्री, स्टेशनरी, खेलकूद के सामान इत्यादि के अलावा नगर में विभिन्न स्थानों पर फिल्टर युक्त शीतल पेयजल संयंत्र, सौंदर्यीकरण, शीत लहर से बचाव हेतु अलाव एवं कम्बल वितरण जैसे अनेकों कार्य किये जाते हैं। वर्तमान में उपरोक्त व्यवस्थाओं को आगे बढ़ाने का दायित्व नवीन कमेटी को देते हुए पूर्व अध्यक्ष डीके श्रीवास्तव, संदीप बंसल, प्रशांत बरनवाल,अंकुर गोयल, राहुल मिश्रा, विजय नारायण महेंद्रा, रमेश गुप्ता, सुहावनी शुक्ला ने हर्ष व्यक्त किया है।






