WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
स्वास्थ्य विभाग

लखीमपुर खीरी : सीएमओ ने किया एक पीएचसी व एक नगरी स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण

पीएचसी व एक नगरी स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण

Savdhan India News

सीएमओ ने किया एक पीएचसी व एक नगरी स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण

संवाददाता अमन गुप्ता लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता द्वारा रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओयल और नगरी स्वास्थ्य केंद्र गोट्टैयाबाग का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान गोट्टैयाबाग में तैनात फार्मासिस्ट अनुपस्थित मिले। वहीं पीएचसी ओयल में समस्त कर्मचारी उपस्थित मिले, और समस्त स्वास्थ्य सेवाएं संचालित मिलीं। सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं की दृष्टिगत उन्होंने रविवार दोपहर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओयल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान समस्त कर्मचारी उपस्थित मिले। निरीक्षण के समय तक 116 मरीज देखे गए थे, वहीं 20 विभिन्न रोगों से सम्बंधित जांचें भी की जा चुकी थीं। बारिश के कारण छत पर जमा पानी और गंदगी को लेकर नाराजगी जाहिर की और उन्होंने छत की सफाई और ड्रेनेज पाइप को भी दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात में पानी जमा न होने दें। सफाई की व्यापक व्यवस्था रखें। इसके बाद वह नगरी स्वास्थ्य केंद्र गोट्टैयाबाग पहुंचे। जहां पर तैनात फार्मासिस्ट प्रशांत राज अनुपस्थित मिले, अन्य सभी कर्मचारी उपस्थित थे। यहां पर 26 मरीज देखे गए थे। स्वास्थ्य सेवाएं पूर्ण रूप से संचालित थीं।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button