WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
Healtअयोध्या मन्दिर समाचारआध्यात्मिकउड़ीसा समाचारउत्तर प्रदेशओड़िशा समाचारक्राइमखेलटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकनेपाल देशपंचायत विभागपुलिस विभागप्रशासनभ्रष्टाचार/घोटालामध्य प्रदेशमनोरंजनमोटिवेशनराजनीतिराजस्थानलाइफ स्टाइलविदेशविद्युत विभागव्यापारशिक्षा विभागसावधान इण्डिया न्यूजस्वास्थ्य विभागहेल्थ

मीडियाकर्मियों के साथ अभद्रता करने वाले प्रधानपति सहित तीन के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

पलिया ब्लाक की ग्राम पंचायत अतरिया का मामला, मुकदमें में नामजद के अलावा कुछ अज्ञात लोग भी हैं शामिल

Savdhan India News

मीडियाकर्मियों के साथ अभद्रता करने वाले प्रधानपति सहित तीन के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

– पलिया ब्लाक की ग्राम पंचायत अतरिया का मामला, मुकदमें में नामजद के अलावा कुछ अज्ञात लोग भी हैं शामिल

(निर्जेश मिश्र “सम्पादक”)

सावधान इण्डिया न्यूज, लखीमपुर-खीरी। प्रधानपति द्बारा दो मीडियाकर्मियों को बंधक बनाकर‌ उनके साथ अभद्रता करने के‌ मामले में पत्रकार द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन को नामजद करते हुए कुछ अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला जिले‌ की पलिया ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत अतरिया का है। दरअसल अतरिया में ग्राम प्रधान द्वारा इंटरलाकिंग सड़क का निर्माण कराया जा रहा था, जिसमें मानकविहीन सामग्री का प्रयोग कराकर घपलेबाजी की जा रही थी। मामले की शिकायत खण्ड विकास अधिकारी से की गयी। इससे सम्बन्धित शोसल मीडिया से लेकर समाचार पत्रों में खबरें भी प्रकाशित एवं प्रसारित हुई थीं। मंगलवार को खण्ड विकास अधिकारी संगीता यादव निर्माण कार्य की जांच करने पहुंचीं। जहां मीडियाकर्मी जितेन्द्र सिंह अपने साथी पत्रकार दिव्यांशु पाण्डेय के साथ जांचस्थल पर पहुंचे। जहां पहले से ही घात लगाए बैठे आसिफ व असाफ पुत्रगण एजाज, एजाज पुत्र फजल खां अपने कुछ साथियों के साथ मीडियाकर्मियों पर हमलावर हो गये। उक्त दबंगों ने‌ दोनों मीडियाकर्मियों को बंधक बना लिया। क्योंकि प्रधानपति खबर प्रकाशित होने से बौखलाया हुआ था। किसी तरह से दोनों मीडियाकर्मी जान बचाकर वहां से निकल गये। इस घटना से आक्रोशित‌ तमाम मीडियाकर्मी कोतवाली पहुंचे। जहां उन्होंने प्रार्थना पत्र‌ देकर कार्रवाई करने की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने उक्त तीनों को नामजद करते हुए कुछ अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 342, 352 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आक्रोशित पत्रकारों का कहना है कि ऐसे ग्राम प्रधान के अधिकार सीज करके उसके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। समाज के चौथे स्तम्भ के साथ अभद्रता करके उसके अधिकारों का हनन करने वालों को जेल होनी चाहिए। पत्रकारों ने बताया कि वह लोग जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर कार्रवाई की मांग करेंगे। इसके बाद भी यदि कार्रवाई नहीं हुई तो समस्त मीडियाकर्मी एवं पत्रकार संगठन धरने पर बैठ जाएंगे।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button