Uncategorized
मिल प्रबन्धन की हठधर्मिता से मजदूरों ने शुरू किया धरना
मिल प्रबन्धन पर लगाये उपेक्षा के आरोप

पलियाकलां-खीरी।चीनी मिल मजदूर संघ पलिया द्वारा कर्मचारीयों की तमाम समस्याओं को लेकर एक मांग पत्र दिनांक इक्कीस दिसम्बर 2023 को प्रबंधन को दिया था।
प्रबंधन द्वारा समय मांगने पर दिनांक दस जनवरी 2024 व तीस जनवरी 2024 तक का समय दिया गया दिनांक उन्तीस जनवरी 2024 को जोनल हेड महोदय के समक्ष एक समझौता हुआ जिसका निस्तारण अभी तक नही हुआ पुनः संघ ने बारह जून को एक रिमाइंडर दिया लेकिन अभी तक कोई विचार प्रबंधन ने नहीं किया ।
पुनः संघ ने दिनांक जून को एक मांग पत्र दिया गया जिसमें पंद्रह दिन का समय दिया गया इसमे भी प्रबंधन के कोई निर्णय नहीं लिया विवश होकर संघ के पदाधिकारियों को मिल गेट पर धरना शुरू करना पड़ा ।







