WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेशमोटिवेशनसावधान इण्डिया न्यूज

भूजल संरक्षण अनिवार्य ही नही अपरिहार्य आवश्यकता – समाज शेखर 

मनरेगा योजना में किसी प्रकार की अनियमितता अथवा भ्रष्टाचार की शिकायत हेतु करें सम्पर्क

Savdhan India News

 

जन सहयोग तथा लोक भागीदारी से बरसात में जल संरचनाओ मे व्यापक भूजल भरण करें ग्राम पंचायते 

भूजल संरक्षण अनिवार्य ही नही अपरिहार्य आवश्यकता – समाज शेखर 

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश शासन के ग्राम्य विकास विभाग अनुभाग-7 द्वारा जनपद प्रतापगढ़ में लोकपाल मनरेगा के रूप में समाज शेखर प्राण को शासन द्वारा 2 वर्ष के लिये नियुक्त किया गया है जो 16 मार्च 2024 से विकास भवन स्थित मनरेगा कार्यालय में क्रियाशील है। लोकपाल द्वारा भारत सरकार की गाइड लाइन 20 मार्च 2023 के अनुसार प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध रूप से निस्तारण किया जायेगा। मनरेगा योजना में किसी प्रकार की अनियमितता अथवा भ्रष्टाचार की शिकायत हेतु द्वितीय तल मनरेगा कार्यालय विकास भवन में/मोबाइल नम्बर 8400702124 या ईमेल lokpalpratapgarh@gmail पर सम्पर्क कर सकते है।

चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता समाज शेखर को मनरेगा योजना का लोकपाल नियुक्त होने पर जनपद वासियो में उम्मीद जगी है की मनरेगा योजना का भ्रस्टाचार कम होगा और मूलभूत जमीनी कार्यो को बल मिल सकेगा।

मनरेगा लोकपाल प्रतापगढ़ समाज शेखर

लोकपाल समाज शेखर ने कहा की स्थानीय समाज के जागरूक नागरिको और पंचायतों को मनरेगा योजना में सशक्त भूमिका निभानी चाहिए। जिससे गाँव और मजबूती तथा स्वावलंबन के साथ अपनी प्राचीन संपदा व संसाधनों को आवश्यकता के अनुरूप विकसित कर सके। उन्होंने कहा की हर जरूरत मंद को उनके आसपास ही कार्य मिलेगा। लोकपाल समाज शेखर ने जनपद के सभी ग्राम प्रधानो व ग्राम पंचायत सदस्यों से आह्वाहन किया है की अपने ग्राम व वार्ड में ग्राम स्तरीय कर्मचारियों व ग्राम के अग्रणी व्यक्तियों के सहयोग से आगामी बरसात में जल श्रोतो गडही – गड्ढो , तालाबो आदि मे जन सहयोग तथा लोक भागीदारी से व्यापक भू जल भरण की योजना बना कर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं । वर्ष भर जल संरक्षण व प्रबन्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की अपेक्षा की है। जल संरक्षण व प्रबन्धन में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतों व प्रतिनिधियों को प्रोत्साहित किया जाना आवश्यक ही नही अपरिहार्य है।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button