WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

पलिया में पकड़ी गई फर्जी महिला किन्नर

फर्जी महिला किन्नर बनकर शगुन के नाम करती थी अवैध वसूली, तमाशा देखने वालों की जमा हुई भारी भीड़

Savdhan India News

पलिया में पकड़ी गई फर्जी महिला किन्नर

फर्जी महिला किन्नर बनकर शगुन के नाम करती थी अवैध वसूली, तमाशा देखने वालों की जमा हुई भारी भीड़

पलियाकलां-खीरी। फर्जी महिला किन्नर को पलिया के किन्नरों ने‌ दबोच लिया। दरसल पलिया नगर के मौनी बाबा तिराहा के पास भीड़ जमा थी। लगभग 150 लोगों की लगी भीड़ को‌ देखकर कारण जानने की उत्सुकता लेकर मैं भी वहां पहुँच गया तो देखा कि भीड़ के बीचोबीच एक महिला बैठी हुई थी। उसी भीड़ में तालियों की कुछ गड़गड़ाहट भी सुनाई दे रही थी। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों से कारण जाना तो पता चला कि यह जो भीड़ से घिरी हुई महिला है, वह फर्जी किन्नर बनकर क्षेत्र से अवैध वसूली कर रही है। मौके पर मौजूद किन्नरों से पता चला कि यह किन्नर नहीं, बल्कि पूर्ण महिला है। किन्नरों का कहना था कि यह‌ महिला फर्जी किन्नर बनकर हम लोगों के क्षेत्र में शगुन के नाम पर अवैध तरीके से वसूली कर रही थी। क्षेत्र के जिन लोगों से अवैध वसूली की गयी, वह लोग हम पलिया वाले किन्नरों के पुराने व्यवहारी हैं। उन्हीं व्यवहारियों ने हम लोगों को पूरे मामले की जानकारी दी। जिसकी खबर लगते ही हम सभी किन्नर साथियों ने इस फर्जी महिला किन्नर को दबोच लिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गयी, सूचना पर पहुंची पुलिस पूंछतांछ में भी महिला ने अपना अपराध स्वीकार किया। जब महिला से जानकारी ली गयी तो उसका कहना था कि वह शाहजहाँपुर की रहने वाली है और उसका पति उसके साथ मारपीट करके‌ उसे यह काम करने के लिए मजबूर करता है। फिलहाल मौके पर पहुंचे नगर चौकी प्रभारी उदयवीर यादव ने अपनी सूझबूझ से किन्नरों और किन्नर बनी महिला के बीच हुए विवाद को शान्त कराते हुए महिला को वहां से जाने दिया। उधर किन्नरों का कहना था कि यदि भविष्य में कभी भी यह महिला इस तरह का फर्जीवाड़ा करती पाई गयी तो किसी भी कीमत पर माफ नहीं किया जाएगा।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button