लखीमपुर खीरी: अवैध मादक पदार्थ के साथ अलग-अलग स्थानो से, दो तस्कर को क्या गिरफ्तार
अवैध मादक पदार्थ दो तस्कर को क्या गिरफ्तार


अवैध मादक पदार्थ के साथ अलग-अलग स्थानो से, दो तस्कर को क्या गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी जिले के इंडो नेपाल सीमा में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान दो तस्कर को अवैध अल्प्रासेफ के साथ गिरफ्तार किया है । जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को कमलापुरी सीमा पर तैनात 49 वी वाहिनी एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट हरवंश सिंह ने अपने जवानों व संपूर्णानगर प्रभारी निरीक्षक निराला तिवारी एवं उप निरीक्षक संजीव कुमार तोमर व उप निरीक्षक विशाल सिंह ने अपने हमराहियों के साथ मिलकर सीमा के छठ माता स्थान मोड़ के पास से और कृष्णानगर से करीब 100 मीटर की दूरी पर मुखबिर की सूचना पर संयुक्त गश्त व चेकिंग के दौरान बृहस्पतिवार को अलग-अलग स्थानो से पड़ोसी देश नेपाल तस्करी कर ले कर जा रहे दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया, जिसके पास से पुड़िया में 16 ग्राम अल्प्रासेफ और 14 ग्राम अल्प्रासेफ बरामद हुई है वही पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपना नाम पंकज कुमार पुत्र उपेन्द्र दूसरे अभियुक्त ने अपना नाम सतपाल सिंह पुत्र गुरदेव सिंह निवासी बाजार घाट थाना हजारा जिला पीलीभीत बताया है जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय मार्केट में लाखो रूपए बताई जा रही है । जिसको पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर जेल भेज दिया है ।





