गेहूं काटने की यह मशीन एक घंटे में एक एकड़ गेहूं की करती है कटाई
पलिया तहसील के थारू क्षेत्र में मसीन देखने को उमड़ी भीड़

गेहूं काटने की यह मशीन एक घंटे में एक एकड़ गेहूं की करती है कटाई
– पलिया तहसील के थारू क्षेत्र में मसीन देखने को उमड़ी भीड़

(निर्जेश मिश्र)
सावधान इण्डिया न्यूज, पलियाकलां-खीरी। यह यह गेहूं कटाई करने की एक नई तकनीक है। इससे बड़ी ही आसानी गेहूं की कटायी की जा सकती है। शायद इस क्षेत्र के किसानों के लिए गेहूं काटने का यह एक नया तरीका है। इस मशीन से गेहूं की कटाई बहुत ही सही ढंग से हो जाती है। एक घंटे में एकड़ गेहूं की कटाई होती है। पलिया तहसील क्षेत्र के थारू इलाके में यह पहली मशीन है, जिसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी। यूं तो कम्बाइन से गेहूं कटवाने के बाद किसानों को रेपर से भूसा बनवाना पड़ता था, जिसका किसानों को डबल खर्चा करना पड़ता था। परन्तु इससे पूरी तरह से जड़ से गेहूं कट जाता है और जब मशीन से बाहर आता है तो रस्सी से मुट्ठा बंध जाता है। अब किसान इसकी गहायी आसानी से थ्रेसर द्वारा करा सकता है। जिससे गेहूं भी सुरक्षित निकलता है और भूसा भी शुद्ध बनता है। शायद किसानों के लिए इससे अच्छी और कोई तकनीक नहीं है।







