उत्तर प्रदेश
आदर्श सरस्वती बाल विद्या मंदिर में हुआ वार्षिकोत्सव का आयोजन
आदर्श सरस्वती बाल विद्या मंदिर में हुआ वार्षिकोत्सव का आयोजन

आदर्श सरस्वती बाल विद्या मंदिर में हुआ वार्षिकोत्सव का आयोजन

गोला गोकर्ण नाथ खीरी।
आदर्श सरस्वती बाल विद्या मंदिर के परीक्षा फल वितरण समारोह का शुभारंभ नगर पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने मां सरस्वती के चित्र पर पूजा अर्चन कर किया।
मुख्य अतिथि मीनाक्षी अग्रवाल ने कहा कि छात्र-छात्राएं देश का भविष्य है और उनकी महत्वपूर्ण भूमिका से भारत माता का मस्तक गर्व से ऊंचा होगा उन्होंने समस्त छात्र-छात्राओं को परीक्षा में सफल होने पर अपनी शुभकामनाएं एवं बधाई दी उन्होंने कहा भविष्य में यही बच्चे देश के उत्थान के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेंगे जिससे भारत विश्व में अपना अलग स्थान बना सकेगा
विद्यालय की परीक्षा में प्राइमरी वर्ग में प्रथम स्थान पर प्राची श्रीवास्तव समीरा रिद्धि शुक्ला सोनू शाह आन्या वर्मा गुल्लपसा बानो एवं जूनियर वर्ग में सृष्टि अनुष्का गौड़ सानिया अंसारी इशिका सिंह प्रथम स्थान पर रही
मुख्य अतिथि मीनाक्षी अग्रवाल ने परीक्षा मे सफल समस्त परीक्षार्थियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया
विशिष्ट अतिथि में न्यू चिल्ड्रन वेलफेयर सोसाइटी के प्रांतीय अध्यक्ष आलोक तिवारी ग्लोबल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज वर्मा समाजसेवी सुनील वर्मा राजीव गुप्ता रहे
उक्त अवसर पर विद्यालय के फैयाज अली आकाश तिवारी चंदा दीक्षित अनुष्का मिश्रा शगुन सोनी साहिबा परवीन शिवा बानो दरक्षा परवीन ने माल्यार्पण एवं पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य महेंद्र वर्मा ने मुख्य अतिथि मीनाक्षी अग्रवाल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
प्रधानाचार्य महेंद्र वर्मा ने कहा समय-समय पर मुख्य अतिथि का मार्गदर्शन मिलता रहता है जिससे विद्यालय प्रगति के पथ पर अग्रसर है
कार्यक्रम का सफल संचालन प्रधानाचार्य महेंद्र वर्मा ने किया।






