
फाफामऊ मे बन रहे बारात घर के निर्माण मे हो रही भारी अनियमितता, पार्षद ने मौके पर देखा हकीकत तो खुली हकीकत
- छात्रनेता बताकर ठेकेदार रोब झाड़ रहा है आक्रोश मे समर्थक
प्रयागराज, फाफामऊ क्षेत्र मे बन रहे बारात घर के निर्माण के पहले चरण मे ही गड़बड़ी की शिकायत खड़ी हो गयी है। शहरी क्षेत्र मे भी लोगों को शादिओ मे सुविधा मुहैया हो सके इसके लिए सरकार फाफामऊ वार्ड मे एक बारात घर नगर निगम के माध्यम से बनवा रही है। लेकिन उसकी नीव भरने मे ही ठेकेदार खेला कर शुरु कर दिया। आज जब पार्षद पति निर्माण की गुणवत्ता देखने साथियों के साथ मौके पर गये। ऑन कैमरा जब पार्षद ने नीव मे बिछाये गये मसाले की जाँच किया तो वो केवल बालू पर सीमेंट की चटनी भर निकली। गिट्टी का कहीं नामों निशान नही है। पार्षद पति श्याम बाबू गुप्ता ने काम करवा रहे लोगों से इस सम्बन्ध मे बात किया तो उसने इसकी सूचना अपने ठेकेदार को बताई। पार्षद पति के फोन पर ठेकेदार ने फोन करके अपने पुराना छात्र नेता बताया और शांत रहने की नसीहत दिया।
क्या है पुरा मामला
मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अंतर्गत वार्ड नंबर 56 फाफामऊ क्षेत्र मे बन रहे बारात घर के निर्माण कार्य मे घटिया निर्माण सामग्री लगाने एव मानक के अनुरूप निर्माण करने के सम्बंध मे मिली शिकायत के बाद फाफामऊ पार्षद निशा गुप्ता ने 20 मार्च को अपने क्षेत्र मे निर्माणाधीन बारात घर का औचक निरीक्षण करने पहुचे। जिसमें बहुत सी कमियां मिली। निर्माण सामग्री मानक के अनुरूप नहीं थी ठेकेदार के प्रतिनिधि से पूछा गया कि नीव मे
पीसीसी क्यु नही डाली गई तो उसने बताया कि 50 मिमी की पीसीसी की गई है। जांच करने पर सिर्फ बालू के ऊपर सीमेंट का घोल पाया गया जो हाथ से ही टूट जा रहा था मानक देखने के लिए पार्षद द्वारा वर्क आर्डर मांगे जाने पर आनाकानी की और ठेकेदार ने फोन करके अपने आप को छात्र संघ का नेता बताते हुए धमकाया जिससे पार्षद के समर्थको मे आक्रोश पनप रहा है।







