आध्यात्मिक
मन्नत पूरी होने पर गुरुद्वारे में कराया लंगर का आयोजन
मन्नत पूरी होने पर गुरुद्वारे में कराया लंगर का आयोजन

मन्नत पूरी होने पर गुरुद्वारे में कराया लंगर का आयोजन

गोलागोकर्णनाथ-खीरी। कुकरा-भीरा मार्ग पर गुरुवार को इन्द्रानगर कुकरा गांव स्थित गुरुद्वारे में भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष चढूनी बलकार सिंह की माता जी ने अपने पोते अमरेंद्र सिंह के लिये श्री गुरु हरगोविंद साहिब वातसाही छेवीं में अपनी अरदास माँगी थी। अरदास पूरी होने पर अमरजीत कौर पत्नी कुलवंत सिंह ने दरबार में भव्य लंगर का आयोजन कराया। लंगर में सैकड़ों गुरु सेवकों ने लँगर छका। ऐसी मान्यता है कि जिसने भी सच्चे मन से गुरुजी से अरदास मांगी है उसकी मनोकामना हमेशा पूरी हुई है। मनोकामनाएं पूर्ण होने पर लँगर छकाते हैं। इस मौके पर सैकड़ों गुरु सेवकों ने दरबार में सेवा की।








