रूद्रपुर गांव में आग लगने से दो बच्चे की हुई मौत
- प्रभावित परिवारों से मिले डीएम व एसपी ने सहायता दिलाने का दिया आश्वासन

रूद्रपुर गांव में आग लगने से दो बच्चे की हुई मौत
– प्रभावित परिवारों से मिले डीएम व एसपी ने सहायता दिलाने का दिया आश्वासन
ल
खीमपुर-खीरी। सदर तहसील के ग्राम रूद्रपुर में बुधवार की रात्रि छप्परदार घर में आग लग गयी। अग्निकांड में दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गयी। गुरुवार अग्निकांड से प्रभावित परिवारों से डीएम महेंद्र बहादुर सिंह व एसपी गणेश प्रसाद साहा ने मुलाकात की। उन्होंने पीड़ितों से बातचीत करते हुए सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
दोनों अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों से भेंट करघटना में दो बच्चों की मौत पर दुख जताते हुए उनके परिजनों को ढांढस बधाया। डीएम ने पीड़ित परिवारों को आश्वस्त किया कि उन्हें जिला प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। इस दौरान डीएम ने उन्हें राशन सामग्री सहित तिरपाल व कंबल प्रदान किए। एसडीएम सदर श्रद्धा सिंह ने बताया कि ग्राम रूद्रपुर में रामपाल के छप्परदार घर में आग लगने से छह घर जल गए हैं, जिसमें अंकित पुत्र रामपाल की मृत्यु मौक़े पर हो गई। अंजली पुत्री रामपाल की मौत इलाज के दौरान हुई है। रामपाल पुत्र चंद्रिका का इलाज लखनऊ में चल रहा है। वहीं यशोमती पत्नी रामपाल व अमित पुत्र रामपाल की हालत ठीक है।






