कार की टक्कर से बाइक सवार घायल
- एक अन्य घटना में चालक को नींद आ जाने के कारण खाई में जा गिरी वैन

कार की टक्कर से बाइक सवार घायल
– एक अन्य घटना में चालक को नींद आ जाने के कारण खाई में जा गिरी वैन

पलियाकलां-खीरी। नगर की सम्पूर्णानगर रोड पर स्थित नवीन मण्डी गेट के सामने एक बड़ा हादसा हो गया। सम्पूर्णानगर की ओर से आ रहे एक बाइक सवार को पलिया की ओर से जा रही एक तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने कार को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन कार चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। लोगों ने 108 की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बाइक को कब्जे में लेकर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक विवेक उपाध्याय ने बताया घटना को अंजाम देने वाली कार एवं कार चालक की तलाश की जा रही है। वहीं एक अन्य घटना में इसी रोड पर सम्पूर्णानगर की ओर से आ रही एक ईको वैन सड़क किनारे खाई में चली गई। बताया जा रहा है कि वैन चालक को नींद आ जाने के कारण वैन खाई में उतर गई। वैन में चार लोग सवार थे, गनीमत यह रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।






