नगर पालिका पलिया की बोर्ड बैठक में भावी बजट का हुआ अनुमोदन
सभासदों ने बताया आमजनता के लिये कल्याणकारी बजट

बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से आय व्यय अनुमोदित
– अधिशासी अधिकारी द्वारा 2024-25 का बजट पेश, बोर्ड ने किया अनुमोदन
पलियाकलाँ-खीरी।
नगर पालिका परिषद पलिया कलां की बोर्ड बैठक पालिका सभागार में पालिकाध्यक्ष के.बी.गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। सभासदों से प्राप्त हुये विकास कार्य कराये जाने सम्बन्धी प्रस्तावों पर विचार विमर्श के उपरांत उन्हें पारित करते हुये वर्तमान सत्र के आय व्यय का सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु अनुमानित बजट भी बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया जिसे सर्वसम्मति से बोर्ड की स्वीकृति मिली एवं बजट में जनहित की योजनाओं पर
करतल ध्वनि से हर्ष व्यक्त करते हुये सदस्यगणों ने नवागत अधिशाषी अधिकारी डॉ0 नितिन गंगवार एवं पालिकाध्यक्ष के बी गुप्ता की दूरदर्शिता, जनकल्याणकारी दृष्टिकोण एवं जनसमान्य के लिये श्रेष्ठ बजट बताते हुये सराहना की गई।
बैठक में पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ. नितिन कुमार गंगवार, लेखाकार मेलाराम व समस्त सभासदगण उपस्थित रहे।








